pub-1657030687483830

आडवाणी 7 दिन में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती:दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं, हालत स्थिर

Posted on

July 4, 2024

by india Khabar 24

 

(2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उपप्रधानमंत्री रहे)

जबलपुर देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को 7 दिन में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कत महसूस होने के कारण उन्हें बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया। वे फिलहाल डॉ. विनीत सुरी के ऑब्जर्वेशन में हैं। उनकी तबीयत स्थिर है।

इससे पहले 26 जून को भी उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। डॉक्टरों ने बताया था आडवाणी का एक छोटा-सा ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

31 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। इससे पहले 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Posted on

July 4, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top