
शहडोल 11 मार्च 2024- केंद्र की सरकार ने महिलाओं से जुड़े विषयों को सदैव प्राथमिकता में रखा है, चाहे वह उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा व स्वच्छता से जुड़ा मुद्दा हो या उनके आर्थिक स्वावलंबन का या महिलाओं के श्रम सरलीकरण का महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिये सरकार सदैव कृत संकल्पित रही है। उक्ताशय के उद्गगार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों की बहनों को लखपति दीदी इनिशिएटिव कार्यक्रम के लॉन्चिंग के अवसर पर संवाद करते हुये व्यक्त किये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्व सहायता समूह की 03 करोड़ दीदियों को लखपति बनाये जाने का संकल्प लिया है ,जिसके तहत आज देश भर में उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। जिला स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार एवं एनआईसी कक्ष में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष फूलवती सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेष जैन, आजीविका मिषन के विष्णूकांत विष्वकर्मा तथा स्व सहायता समूह की दीदियों ने भी देखा और सुना। इस अवसर स्व सहायता समूह की दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मान पत्र भी प्रदान किये गये शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट



