केवलारी
संवाददाता साबिर खान
पैसे बनाने के चक्कर मे मुसीबत मे डाला जा रहा आम जनता को सिवनी जिले के केवलारी तहसील मे इन दिनों अवैध कॉलोनी व अवैध प्लाटिंग का काम जोरों पर चल रहा है, शासन, प्रशासन की इस ओर कोई नजर नही जा पा रही है, मुख्यमंत्री, कलेक्टर निरंतर कार्यवाही करने की बात कर रहे है, शासन द्वारा जारी नियमों आदेशो का कोई असर नही दिख रहा है, केवलारी नगर मे मंडला रोड स्थित सेंट नॉबर्ट स्कूल के बाजू से खसरा नम्बर 179 पर एक अवैध कॉलोनी तैयार होने की चल दिख रही है, यहां पर बकायदा बैनर लगाकर नियमों को ताक पर रखकर कच्चे प्लॉटों को बेचा जा रहा है, वैसे कम रकवे पर काटी जा रही इस कॉलोनी मे कॉलोनाईजर लायसेंस की आवश्यकता नही है, परंतु इस पर लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखते हुए मनमानी तरीके से रूपरेखा तैयार कर कच्चेा प्लाटो को बेचा जा रहा है, भूमि का डायवर्सन, निर्धारित चौडी रोड, दोनों ओर नाली, बिजली, नलजल की पूर्ति किये बिना ही पैसे कमाने के चक्कर मे मनमाने तरीके से प्लाटो को विक्रय करने से भविष्य मे अविकसित कॉलोनी बनने के साथ लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड सकता है, शासन, प्रशासन से आग्रह है कि इस ओर अपना ध्यान केंद्रित किया जावे,


