एडीजीपी ने की थी रु. 30000/- के ईनाम की उद्घोषणा
पुलिस द्वारा दिनांक 21.02.2024 को एक नाबालिग मृतिका के अंधे कत्ल की घटना का 24 घंटे के अन्दर को पर्दाफाश किया और अज्ञात आरोपी की पता तलास कर आरोपी नीलेश सिंह गोड़ को गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में दिनाँक 20.02.2024 को थाना ब्यौहारी में महेन्द्र सिंह की अरहर के खेत में एक लड़की की शव पड़े होने की सूचना दिनेश सिंह गोड़ निवासी ग्राम धाधोकुई द्वारा दिए जाने पर, मर्ग क्र. 18/2024 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जाँच में लिया गया। मर्ग जाँच के दौरान अनुविभागीय अधिकारी ब्यौहारी (पुलिस) रवि प्रकाश, परि.उप.पु.अधी. ऋषभ छारी, थाना प्रभारी एम.एल राहंगडाले, उनि मोहनदास पड़वार, उनि बालकरण प्रजापति एव मय थाना स्टाफ के घटना स्थल महेन्द्र सिंह के खेत ग्राम धाधोकुई पहुँचकर मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही की गई।

एफएसएल टीम और फिंगर प्रिंट टीम के द्वारा भी घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण एवं शव का परीक्षण किया गया। शव निरीक्षण पर मृतिका का शव करीब 04 दिन पहले होकर, शरीर मे सड़न प्रारंभ हो चुका था। शव को पी.एम. हेतु सी.एच.सी. ब्यौहारी भेजकर महिला डाँक्टर टीम से मृतिका के शव का पी.एम. कराया गया है। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका के गला घोटने से मृत्यु होना लेख किया गया। मर्ग जाँच में मृतिका की परिजन एवं साक्षियों ने अपने कथन में बताया कि दिनाँक 16.02.2024 के दिन में करीब 12.00 बजे मृतिका बॉटल में पानी लेकर शौच के लिए खेत तरफ गई थी जो वापस घर नहीं आयी तो मृतिका की तलाश कर रहे थे। मृतिका दिनाँक 20.02.2024 को सुबह महेन्द्र सिंह के अरहर के खेत में मृत हालत में पड़ी मिली। पीएम रिपोर्ट एवं साक्षियों के कथन के आधार पर प्रथमदृष्टया हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने से दिनांक 20.02.2024 को ही अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्र. 103/24 धारा 302,201 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 20.02.2024 को शहडोल ज़ोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी. सी. सागर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल, अति पुलिस अधीक्षक शहडोल के द्वारा इस अपराध के घटना स्थल का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया। एडीजीपी डी.सी. सागर द्वारा पुलिस अधिकारियों को अपराध की फोरेंसिक, वैज्ञानिक, सायबर और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करने के लिए निर्देशित किया गया और प्रकरण के अज्ञात आरोपियों के विषय में सूचना और सूचना पर गिरफ्तार होने पर उस व्यक्ति को तीस हजार रुपये (30,000/-) ईनाम देने का उद्घोषणा की गई। अपराध विवेचना के दौरान सायबर सेल शहडोल के मदद से प्रकरण के अज्ञात आरोपी का पता तलास किया गया। सीडीआर रिपोर्ट में मृतिका और आरोपी नीलेश सिंह के मोबाइल नम्बरों पर मृत्यु के पूर्व तक बातचीत होना पाया गया और पूछताछ में आरोपी नीलेश सिंह गोड़ ने मृतिका का गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। इस प्रकार 24 घंटे के अन्दर अंधा कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुये प्रकरण के आरोपी नीलेश सिंह गोड़ पिता रामचन्द्र सिंह गोड़ उम्र 21 वर्ष निवासी खरहरा थाना पपौंध हाल ग्राम मऊ थाना ब्यौहारी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। एसडीओपी ब्यौहारी ने बताया कि आरोपी नीलेश सिंह का स्वास्थ्य अचानक खराब होने से प्राथमिक उपचार ब्यौहारी में कराया गया, जिसे अग्रिम उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है।
आरोपी की पतारसी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी एमएल राहंगडाले, उनि मोहनदास पड़वार, उनि बालकरण प्रजापति, सउनि गया प्रसाद कन्नौजे, आर. 762 गंगा सागर गुप्ता, आर. 803 राजीव सिंह, महिला आर. 869 सरोज बैगा, आर. 31 मलिकंठ, आर. 145 अमहद रजा, आर.295 पुष्पेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट


