pub-1657030687483830

समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन प्रक्रिया 05 फरवरी से 01 मार्च तक

Posted on

February 4, 2024

by india Khabar 24

साबिर खान
केवलारी/सिवनी

रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जित करने के लिए किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। पंजीयन प्रक्रिया 05 फरवरी से 01 मार्च तक किया जाना है। किसान नि:शुल्क पंजीयन के लिए तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र,एमपी किसान एप पर किसान पंजीयन 05 फरवरी से 01 मार्च 2024 तक निःशुल्क कर सकते है।

रबी उपार्जन वर्ष 2024-25 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए किसान अपनी सुविधा अनुसार निःशुल्क पंजीयन कराने के लिए भूमि संबधी दस्तावेज एंव किसान के आधार से लिंक बैंक खाते, मोबाईल नंबर एंव आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगें। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन उपरांत अधिकृत पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन सुविधा एवं शुल्क राशि के संबंध में आवश्यक बैनर लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार एवं अन्य पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा। सिकमी, बटाईदार, कोटवार एंव वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। इस संबंध में शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें। इस संबंध में किसानों को जागरूक करने के लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए।

Posted on

February 4, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top