चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
करतला // 25 दिसम्बर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती के अवसर पर करतला के धान संग्रहण केंद्र में अटल सुशासन दिवस मनाया गया जिसके अवसर पर शासन के निर्देशानुसार आज के दिन को धान बोनस राशि वितरण कार्यक्रम के रूप में मनाया गया जिसमे किसानों को पूर्व में घोषित दो वर्ष 2014 से 2016 तक का धान का बोनस सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है

कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया में ततपश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर सवागत किया गया और अतिथियों के माध्यम से किसानों को अटल जी की जीवन और उनके किये गए देश हित के कार्यों से अवगत कराया गया । धान बोनस राशि वितरण समारोह में क्षेत्र के किसानों को बोनस राशि का वितरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिसे पाकर किसानों में काफी खुशी दिखी। कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक फुलसिंह राठिया,नंनकी राम कंवर पूर्व विधायक रामपुर, गनबारी राठिया जनपद सदस्य करतला,आकाश सक्सेना जिला उपाध्यक्ष, अशोक सिंह, रामकुमार गवेल जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, राजेंद्र राठिया पूर्व जनपद अध्यक्ष, कमलेश राम उप सरपंच करतला, नीलांबर राठिया सरपंच प्रतिनिधि कोटमेर, कृष्ण राम मंडल कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, देवेंद्र राठिया, अमन राय, अंकित राय करतला,रतिराम साहू, रामकुमार राठिया, अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष नागेंद्र ठाकुर, उर्मिला गुप्ता खाद्य निरीक्षक करतला,एल.एन.जायसवाल सहकारिता विस्तार अधिकारी मंच संचालन, सत्यपाल राय,तहसीलदार करतला चंद्रभूषण वर्मा प्रभारी प्रबंधक, विजेंद्र गोस्वामी विक्रेता, तोमल प्रसाद साहू कंप्यूटर ऑपरेटर, ऋषि पांडे, व क्षेत्र के किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन करते हुए मनोज तिवारी शाखा प्रबंधक द्वारा आये हुए सभी अतिथियों व किसानों का आभार व्यक्त किया गया।



