pub-1657030687483830

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने ली सभा

Posted on

November 10, 2023

by india Khabar 24


चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े गुरुवार को कोरबा जिले के बाकीमोंगरा प्रवास पर रहे। उन्होंने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बाकीमोंगरा में ली गई चुनावी आमसभा में कहा कि देश के विकास में कांग्रेस की भूमिका देश की आजादी के बाद से रही है। भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे विकास को अपने नाम से प्रचारित करने की कोशिश कर रहे हैं और पब्लिक सेक्टर को हड़पने का काम भाजपा की मोदी सरकार कर रही है


कटघोरा विधानसभा के बाकीमोंगरा में कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर के चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा,संसद ज्योत्स्ना महंत भी मौजूद रहे। इस दौरान मंच पर चारो विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभा में उपस्थित भारी भीड़ को देखते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि आपलोगों ने बीजेपी को करारी हार देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इतने दूर से हमारे माताएं, बहनों, आदिवासी भाई, किसान सब आए हैं। यह भीड़ दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जमानत जब्त हो जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है

Posted on

November 10, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top