pub-1657030687483830

घोषणा पत्र: छत्तीसगढ़ में मिलेगा देश का सबसे सस्ता सिलेंडर, हर वर्ग को 491 में सिलेंडर देगी कांग्रेस

Posted on

November 5, 2023

by india Khabar 24


रायपुर//छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां राजनांदगांव में, वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर में और अन्य वरिष्ठ नेता संभाग मुख्यालयों में ‘भरोसे का घोषणा पत्र’ जारी कर रहे हैं।
घोषणा पत्र में कहा गया है कि KG से लेकर PG तक शिक्षा पूरी तरह FREE, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, ITI सहित.।200 यूनिट बिजली सबको मुफ्त।अभी से शुरू हो चुकी है 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी। सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी सीधे महिलाओं के खाते में। तेंदूपत्ता का मिलेगा 6000 रुपए प्रति मानक बोरा और सालाना 4000 रुपए बोनस।धान का मिलेगा 3200 रुपए प्रति क्विंटल।फिर से होगा कर्जा माफ । कांग्रेस का दिल है साफ।अब 7000 की जगह भूमिहीनों को मिलेंगे 10,000 रुपए प्रतिवर्ष। लघु वनोपजों पर MSP के अतिरिक्त मिलेंगे 10 रुपए/किलो। जो वो नहीं दे पाए वो भी हम देंगे। 17.5 लाख गरीबों को हम आवास देंगे.सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया


स्वामी आत्मानंद स्कूल’ में सब बच्चों को एक समान और शानदार शिक्षा।”मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना” से अब दुर्घटना में भी नि:शुल्क इलाज। तिवरा का समर्थन मूल्य भी होगा घोषित। युवाओं अब बनेंगे “जॉब प्रोवाइडर”।महिलाओं का भी कर्जा माफ। RIPA की संख्या हो जाएगी 1000। संस्कारधानी राजनांदगांव में लागू परंपरा को मिलेगा बढ़ावा, सरकार करेगी अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध। 66,000 से अधिक वाहन मालिकों के होंगे कर्ज और कर माफ

Posted on

November 5, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top