विधानसभा के अधिकृत प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रहेंगे उपस्थित

पूजा ज्योतिषी मंडला
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा निवास विधानसभा क्षेत्र से मंडला सांसद केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है। विधानसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर जिला भाजपा द्वारा निवास विधानसभा क्षेत्र के बीजाडांडी, नारायणगंज मंडल में विधानसभा चुनाव कार्यालय का 27 सितंबर को प्रातः11 बीजाडांडी में दोपहर 1बजे नारायणगंज मंडल में शुभारंभ किया जाएगा। मंडलों के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी सयोजक रतन ठाकुर, जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यसमिति के समस्त सदस्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे।





