pub-1657030687483830

नवयुवक गणेश उत्सव समिति ग्राम जिल्गा बाजारडॉढ़ ने कराया सुआ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन जिसमें आसपास के सुआ नृत्य पार्टियों ने लिया जमकर भाग

Posted on

September 26, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/जिल्गा
चित्रलेखा श्रीवास की खास रिपोर्ट

जिल्गा//कोरबा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिल्गा में गणेश उत्सव के अवसर पर सुआ नृत्य का प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। जिसमें आसपास के गांव वालों ने सुआ नृत्य में जमकर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता देवी कवर अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला एवं विशिष्ट अतिथि रज्जाक अली जनपद सदस्य तरदा एवं पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ शामिल हुआ। एवं सुआ नृत्य प्रतियोगिता को देखते हुए सुनीता देवी कंवर ने खुश होकर समिति को 10 हजार नगद पुरस्कार दिया गया। ग्रामीणों के द्वारा चंदन, गुलाल, फूल, माला गुलदस्ता, भेंट कर भव्य स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में सुनीता देवी कंवर ने कहा की प्रतियोगिता कार्यक्रम से ग्रामीणों में एकता का परिचय देखने को मिलता है, ग्रामीणों ने आपसी भाईचारा बढ़ाने के साथ-साथ एकजुटता दिखाने का प्रयास किया और गांव में सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक गणेश उत्सव समितिगण रामस्वरूप राठिया, महाप्रसाद रठिया, महेंद्र रठिया, मथुरा राठिया, चंद्रभान राठिया,जयनंद राठिया,सूर्य कुमार सरताज खान अब्दुल खान इम्तियाज़ खान शिवा प्रसाद ऋषि कुमार अक्षय कुमार गोवर्धन राठिया ओमप्रकाश बीरबल दलबीर सिंह रघुवीर सिंह एवं समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में मौजूद रहे।

Posted on

September 26, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top