भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता ग्राम पंचायत मुड़ागांव

Posted on

September 16, 2023

by india Khabar 24

लैलूंगा(धर्मेन्द्र महंत) ब्रेकिंग:- वैसे तो जनपद पंचायत लैलूंगा पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले में सुर्खियों में रहा है,इसका कारण भी यहां की जनता स्पष्ट रूप से जानती है कि यहां शिकायत करने से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती।।
जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम पंचायत मुड़ागांव जो कि पहले भी भ्रष्टाचार के नाम पर अखबारों में प्रकाशित हो चुका है जिस पर कोई विशेष कार्यवाही नहीं हुई थी,वर्तमान में फिर से इसी पंचायत में कई निर्माण कार्यों के नाम से पैसा का आहरण कर कार्य को नाम मात्र दिखावा के लिए कर दिया गया है,चूंकि विकासखण्ड लैलूंगा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के ग्रामीण भोले भाले होते हैं उनको ये बिलकुल भी खबर नहीं रहता कि हमारे गांव के विकास के लिए क्या क्या निर्माण कार्य सरकार द्वारा गांव में कराया जा रहा है और किस कार्य के लिए कितना पैसा आया है,जिसका नाजायज फायदा पंचायत कर्मियों द्वारा उठाया जाता है।
ग्राम पंचायत मुड़ागांव में वर्ष सन 2023 में प्राथमिक शाला रामनाथपुर जो कि शिक्षा का मंदिर है जिसमें अहाता निर्माण कार्य के नाम पर पुरानी दीवाल को ही नाम मात्र सीमेंट से छबाई कर उसमे पोताई कर दी गई है साथ ही सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य दिखावा मात्र बना कर लाखों रुपए का आहरण कर राशि को पंचायत कर्मी द्वारा गबन कर लिया गया है ऐसे ही और कई निर्माण कार्य के नाम पर राशि आहरण कर लिया गया है।


अब देखना यह है कि वर्तमान में जनपद पंचायत लैलूंगा में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकार माननीय मरकाम जी द्वारा क्या कार्यवाही किया जाता है।।

Posted on

September 16, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top