pub-1657030687483830

शहर के सौंन्दर्यीकरण में सहभागी बनें बैंकर्स

Posted on

May 11, 2023

by india Khabar 24

पूजा ज्योतिषी मण्डला

बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की जानकारी देते हुए शहर के सौन्दर्यीकरण में सहभागी बनने का आव्हान किया। कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंक अधिकारी अपनी स्वेच्छा अनुसार शहर के चौराहे का चयन कर सौन्दर्यीकरण, वॉल पेंटिंग आदि का कार्य कराएं। इस संबंध में डॉ. सलोनी सिडाना ने एडीएम मीना मसराम तथा एलडीएम सुजेन कुमार को सभी बैंकों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बम्हनी में वॉल गोंडी पेंटिंग से स्वच्छता जागरूकता का किया गया प्रचार प्रसार –

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अन्तर्गत ज़िले के नगरीय निकायों में गोंडी पेंटिंग एवम् अन्य आकर्षक चित्रकला से स्वच्छता जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बम्हनी बंजर में वॉल पर गोंडी पेंटिंग से स्वच्छता जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया।

Posted on

May 11, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top