pub-1657030687483830

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार के लिए जागरूकता रथ रवाना 17 अगस्त तक किसान करा सकेंगे फसलों का बीमा

Posted on

August 4, 2026

by india Khabar 24

मंडला, 4 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा जिले में प्रचार-प्रसार रथ का शुभारंभ किया गया। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अश्वनी झारिया ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। योजना के अंतर्गत ऋणी एवं गैर-ऋणी किसान अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं। ऋणी किसानों का बीमा संबंधित बैंक शाखाओं के माध्यम से किया जाएगा, जबकि गैर-ऋणी किसान बैंक, प्राथमिक कृषि साख समिति, कॉमन सर्विस सेंटर अथवा पीएमएफबीवाई पोर्टल व मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
खरीफ 2026 सीजन के लिए धान (सिंचित एवं असिंचित), सोयाबीन, मक्का एवं मूंग फसलों को बीमा योजना में शामिल किया गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे 17 अगस्त 2026 तक अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं तथा अधिक जानकारी के लिए निकटतम बैंक, सीएससी केंद्र या कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें।

Posted on

August 4, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top