महासमुंद/छत्तीसगढ़
महासमुंद//विधानसभा क्षेत्र विभिन्न गांवों के किसानों की समस्या को देखते हुए किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पैसा नहीं मिलने पर कृषि जिलाधिकारी कश्यप से चर्चा कर समस्या का निराकरण को कहा,
अछरीडीह, अछोली, भोरिंग के महेश साहू और अन्य किसानों ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान निधि का पैसा लोगों के खाते में नहीं आ रहा है लोग तहसील से लेकर ब्लॉक का चक्कर काट रहा है ग्रामसेवक जिम्मेदार अधिकारी किसानों को जनपद जाने के लिए कहकर, व बहाना बना कर टाल देता है किसान सम्मान निधि के पिछले दो बार बस पैसा मिला था जब से ईकेवाईसी हुआ है, तब से हमारे खाते में एक भी किस्त नहीं आ पाया है और आज बाकी किसानों को 13 वां किस्त मिल चुका है किसानों की समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी ने किसानो की समस्या पर जल्द जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट


