pub-1657030687483830

जबलपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने लगाई फांसी

Posted on

April 21, 2023

by india Khabar 24

जबलपुर

चरगवा मैं दिल दहलाने वाली घटना से सनसनी

जिले के चरगवा थाना क्षेत्र के बिजना ग्राम में आज उस समय सनसनी का माहौल निर्मित हो गया जब एक दिल दहलाने वाली घटना ग्रामीणों को पता चली घटना में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने अपने मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली उक्त घटना की जानकारी आज सुबह जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई मौजूद लोगों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी है/
बीती रात हुई इस घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बिजना ग्राम निवासी 25 वर्षीय अखिलेश यादव 21 वर्षीय अंजना यादव एवं 8 माह की बच्ची आराध्या यादव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले पुलिस के अनुसार पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर काफी दिनों से मनमुटाव की स्थिति बनी रहती थी इसी बात को लेकर दोनों में तनाव की स्थिति बनी रहती थी जानकारी के अनुसार घटना रात 12:00 बजे के बाद की बताई जा रही है घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है/

रिपोर्ट अशोक पटेल

Posted on

April 21, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top