pub-1657030687483830

मड़वारानी में विसर्जित किए गए जवारा, कलश शामिल हुई सांसद ज्योत्सना महंत

Posted on

March 31, 2023

by india Khabar 24

मड़वारानी/कोरबा



मड़वारानी// नवरात्रि के 9 दिनों तक मां मड़वारानी के पहाड़ ऊपर स्थित दरबार में सैंकड़ों मनोकामना ज्योति का प्रज्वलन श्रद्धालुओं ने कराया। नवरात्रि के अंतिम दिवस पहाड़ से ज्योति कलशों को सिर पर धारण कर विधि-विधान से उतारा गया और देर रात तक हसदेव एवं सोन नदी में इन कलशों के विसर्जन का क्रम चलता रहा।
इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में कोरबा लोक सभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा पदमा घनश्याम मनहर, सक्ती की पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौर, खाद्य आयोग के सदस्य हरीश परसाई, वरिष्ठ नेत्री उषा तिवारी, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी प्रमोद राठौर, सांसद पुत्र सूरज महंत, प्रतिनिधि किरण चौरसिया, प्रमोद कुमार राठौर ने उपस्थित होकर माता का दर्शन किया एवं कलश विसर्जन के अवसर का पुण्य लाभ प्राप्त किया। कलशधारी महिलाओं एवं बैगा, पुजारी एवं मंदिर के सेवकों को वस्त्र भेंट किए गए जिन्हें धारण कर जवारा, कलश विसर्जन की परंपरा को निभाया गया।


इस अवसर पर सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि प्रति वर्ष उन्हें माता के दर्शन का लाभ प्राप्त होता है। माताओं का सम्मान करने से आशीर्वाद मिलता है। पदमा मनहर ने कहा कि उनका बचपन मां मड़वारानी की गोद एवं तराई क्षेत्र बरपाली में बीता है। बरपाली व सरगबुदिया गांव में उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और अनेक सहपाठी यहां निवासरत हैं। उनके पिता वन विभाग में रहते हुए मां मड़वारानी की सेवा किए। अब यहां काफी विकास हो चुका हैं। उन्होंने कहा कि शासन- प्रशासन को मां मड़वारानी मंदिर में और अधिक विकास करना चाहिए। आयोजन में मड़वारानी सेवा समिति झीका महोरा से संरक्षक मनहरण राठौर, अध्यक्ष कुलदीप कंवर, सचिव रेवाराम चंद्रवंशी, व्यवस्थापक बजरंग राठौर, कोषाध्यक्ष सहस राम कौशिक, सुखदेव कैवर्त, संतोष कंवर, रघुनंदन कंवर, लक्ष्मण कंवर, रामायण कंवर, रामलाल कंवर, लक्ष्मीकांत सोनी, फिरतू बरेठ, बैगा सुरेन्द्र कंवर, महेत्तर कंवर, लक्ष्मी सोनी, बबलू, राजू बरेठ, शत्रुघन बलिहार, अशोक कंवर सिंगल कंवर, जनकल्याण समिति से पुजारी रूप सिंह कंवर, सचिव विनोद साहू आदि का सहयोग रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार यादव के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मी पूरे समय तैनात रहे।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

March 31, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top