pub-1657030687483830

कनकी में रात्रीकालीन टूर्नामेंट का समारोहपूर्वक हुआ समापन

Posted on

March 22, 2023

by india Khabar 24

तुमाड़ी को हराकर कनकी बनी फाइनल मैच की विजेता

लालबर्रा।

लालबर्रा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकी में रात्रीकालीन टूर्नामेंट का समापन समारोह 21 मार्च रात्री को संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए टूर्नामेंट के आयोजक कनकी सरपंच दुर्गा पगरवार ने बताया कि कनकी के रामलीला मैदान पर 05 मार्च से जारी रात्रीकालीन टूर्नामेंट का समापन 21मार्च को फाइनल मुकाबले के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ फाइनल मुकाबले के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूभा मुंजारे एवं अध्यक्षता राकेश डहरवाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कनकी सरपंच दुर्गा पगरवार ग्राम के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में समपन्न हुआ। दुर्गा पगरवार ने बताया कि 21मार्च को सेमीफाइनल मैच परसवाड़ा व तुमाड़ी के मध्य खेला गया जिसमें तुमाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परसवाड़ा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के पश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया, अतिथियों के द्वारा फाइनल मैच में पहुंचे कनकी एवं तुमाड़ी के खिलाड़ियों से परिचय कर खेल भावना से खेलने एवं फाइनल में पहंचने की शुभकामनाएं दीं। जिसके पश्चात फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। जिसमें कनकी ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसमें तुमाड़ी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 0 8ओवर में 41 मात्र रन ही बना पाई, जिसे कनकी की टीम ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। और फाइनल का खिताब अपने नाम कर विजेता बनी। अतिथियों के हस्ते विजेता टीम कनकी को 50,001रू व ट्राफी और उपविजेता टीम तुमाड़ी को 25,001रू व ट्राफी प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज कनकी कप्तान अनिल भोयर को दिया गया। प्रतियोगिता के फाइनल समारोह में डुलेन्द्र ठाकरे जिला पंचायत सदस्य, सुरजीत सिंह ठाकुर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, लोकेश लिल्हारे जी.एस.टी.कमिशनर भोपाल, सौरभ लोधी ओबीसी अध्यक्ष बालाघाट, बालकृष्ण बिसेन ,दयाल वासनिक, डॉक्टर वेदप्रकाश लिल्हारे, चंद्रकांत मड़ावी टूर्नामेंट अध्यक्ष, होलिका बाई भोयर पूर्व सरपंच, मुकेश मंडलेकर,लखन कातुरे एवं टूर्नामेंट के सभी पदाधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे। बालकृष्ण बिसेन सरपंच रटेगांव के द्वारा ही मैन ऑफ द सीरीज में एक सायकिल प्रदान की गई।

Posted on

March 22, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top