pub-1657030687483830

थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा लगातार जुआ सट्टा शराब पर कार्यवाही जारी ….

Posted on

March 4, 2023

by india Khabar 24

बिलाईगढ़


बिलाईगढ़/वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर, अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है इसी क्रम में दिनांक 03 ,03, 2023 को मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर एक सटोरिया तथा एक शराब कोचिया को पकड़ा गया। आरोपी पुरुषोत्तम भास्कर पिता उदयाली भास्कर उम्र 41 साल ग्राम देवरबोर्ड थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 1980 ₹ को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4( क) जुआ एक्ट के तहत विधिवत कर्यवाही किया गया तथा 02 आरोपी संतोष कुमार पिता सिदार सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम खुरसुला थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ के के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब कीमती ₹300 को मुताबिक जब्ती पत्र के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(A) की कार्यवाही किया गया।
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में ASI नरेंद्र मनहर आर, सत्येंद्र बंजारे ओमचंद साहू प्रवेश भारती एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

March 4, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top