
गंजबासौदा
आध्यत्म सरोवर के राजहँस ,आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनिश्री अजितसागर जी महाराज, ऐलक श्री दयासागर जी महाराज, ऐलक श्री विवेकानंदसागर जी महाराज
ससंघ का मंगल आगमन धर्मनगरी गंजबासौदा में हुआ। मुनि संघ आगरा से पदविहार करते हुए गुना, आरोन, सिरोंज के रास्ते गंजबासौदा पधारे। मुनि संघ की अगवानी में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी तिरंगा चौक पहुंचे। मुनी संघ की अगवानी में नगर के सेवादल दिव्यघोष के साथ बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित हुए
नगर के सभी जैन मंदिरों के बाहर तोरण द्वार सजाए गए एवं नगर के प्रमुख मार्गों पर रंगोली बनाई गई, नगर के प्रमुख चौराहों को सजाया गया । मुनि संघ सिरोंज रोड से श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर धूसरपुरा, श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांधी चौक, श्री सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर विद्यापुरम से जय स्तंभ चौक, अंबेडकर चौक, नेहरू चौक होते हुए श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर (स्टेशन) से भगवान महावीर मार्ग स्थित भगवान महावीर विहार पहुंचे
*27 फरवरी से 7 मार्च तक मुनि संघ के सानिध्य में, आयोजित होगा सिद्धचक्र महामंडल विधान।*

अष्टानिका महापर्व में ’27 समोशरण विशेष मंडलीय’ रचनाओं के साथ श्री सिद्ध प्रभु की आराधना श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के माध्यम से की जाएगी श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम आशीर्वाद एवं परम पूज्य प्रशममूर्ति मुनि श्री अजित सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में सम्पन्न होगा विधान का कुशल निर्देशन ब्रह्मचारी मुकेश भैया अशोकनगर, ब्रह्मचारी भावेश भैया, ब्रह्मचारी राजेश भैया “टड़ा” करेंगे। 27 फरवरी को घट यात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ विधान प्रारंभ होगा एवं 7 मार्च को विश्व शांति महायज्ञ एवं हवन के साथ विधान संपन्न होगा। समस्त आयोजन भगवान महावीर मार्ग स्थित महावीर विहार में संपन्न होंगे
सकल जैन समाज गंजबासौदा ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है, कि अधिक से अधिक संख्या में धर्म की गंगा में डुबकी लगाकर पुण्यार्जन करें
सचिन दीक्षित की रिपोर्ट





