मानपुर/ उमरिया
चिल्हारी मानपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हारी क्षेत्र के बिगड़े हैंडपंप को बनाने के लिए जनपद सदस्य ने पीएचई विभाग के अधिकारीयों को अवगत करा कर और तत्काल हैंडपंप का सुधार करने की मांग की है जनपद सदस्य ने बताया कि चिल्हारी पलझा पड़वार बरदौहा रणविजय नगर सहित अन्य गांव के हैंड पंप खराब हैं यह समस्या सबसे ज्यादा हरिजन और आदिवासी बस्तियों में देखने को मिल रही है इसकी शिकायत 181 और पीएचई विभाग के कर्मचारियों को की जा चुकी है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं जिसके कारण हैंडपंप का सुधार नहीं हो पा रहा है जिसके खिलाफ अब जनपद सदस्य ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि अगर 1 हफ्ते के अंदर हैंडपंप का सुधार नहीं किया गया तो कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे श्री द्विवेदी ने बताया कि गर्मी का मौसम आ रहा है उसके बाद भी पीएचई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अतः बिगड़े हैंडपंप का जल्द सुधार नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है
रिपोर्ट विजय द्विवेदी




