
धार मध्यप्रदेश
नगर परिषद धामनोद के विरुद्ध वार्डवासियो का अनूठा प्रदर्शन, भेंस के आगे बिन बजाकर सुनाई अपनी पीड़ा ।
धार जिले की धामनोद नगर परिषद इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रही है। फिर चाहे भ्रष्टाचार का मामला हो या नगर में गंदगी का, जल समस्या का , सभी नगरवासी, नगर परिषद से इस तरह परेशान हो चुके हैं कि अब उन्हें भैंस के आगे बीन बजा कर नगर परिषद के विरुद्ध अनूठा प्रदर्शन करना पड़ा। महीनों बीत जाने के बाद भी किसी भी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, इसको लेकर पिछले दिनों भी नगर परिषद सीएमओ माया मंडलोई को ज्ञापन सौंपा गया था जिसके चलते आनन-फानन में एक बार फिर से नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को मुक्तानंद के रोड का भूमि पूजन किया गया । बार-बार भूमि पूजन से नगरवासी त्रस्त आ चुके हैं इसी को लेकर शनिवार को वार्ड क्रमांक 10 के रहवासियों द्वारा नगर परिषद के विरुद्ध अनूठा प्रदर्शन भेंस के आगे बीन बजाकर किया गया। इस रोड का भूमि पूजन तो 3 बार का हो चुका। परन्तु यहां तक कि सांसद के कर कमलों द्वारा भी हुवा परंतु समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ। जिसके विरोध में परेशान वार्ड के रहवासियों एवं कांग्रेश के कार्यकर्ताओं ने आज मुक्तानंद रोड़ पर एकत्रित होकर भेंस के गले में नगर परिषद की तख्ती लटकाकर उसके आगे बिन बजाई ओर भेंस के सामने ज्ञापन पड़कर अपना दुखड़ा सुनाया । वार्डवासियों के इस अनूठे प्रदर्शन की नगर में जगह-जगह चर्चा रही।
ब्यूरो रिपोर्ट





