pub-1657030687483830

अवैध रेत खनन पर प्रशासन की कार्यवाही, दैहान पारा बालको से 2 ट्रैक्टर जप्त

Posted on

October 29, 2022

by india Khabar 24

कोरबा छत्तीसगढ़

इंडिया खबर 24 न्यूज़ कोरबा जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी कोरबा श्रीमती सीमा पात्रे के नेतृत्व में आज राजस्व की टीम ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की। राजस्व टीम ने कार्यवाही करते हुए दैहानपारा बालको से रेत के अवैध परिवहन में संलग्न दो ट्रैक्टर को जप्त किया। जप्त ट्रैक्टर को थाना बालको के सुपुर्दगी किया गया। अवैध रेत खनन परिवहन की कार्यवाही के दौरान एसडीएम सहित तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। तहसीलदार कोरबा श्री मुकेश देवांगन ने बताया की जब्त सुदा ट्रैक्टर क्रमांक CG13 एएल 7558 के मालिक सुनील कुमार पालेकर और ट्रैक्टर क्रमांक CG13 यूजी 6848 के मालिक वेदप्रकाश साहू है। उन्होंने बताया की अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए आगे भी कार्यवाही की जायेगी। इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ हेड संभाग ब्यूरो चीफ अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Posted on

October 29, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top