कन्हारटोला दूसरी मण्डई उत्सव पर दो महिला शायरों की जुबानी जंग आज

Posted on

October 26, 2022

by india Khabar 24

लालबर्रा।

नगर मुख्यालय से 5 कि.मी दुर स्थित ग्राम पंचायत पाथरशाही अंतर्गत ग्राम कन्हारटोला स्तिथ शिव मंदिर चौक में 27 अक्टूबर को दूसरी मंडई उत्सव के अवसर पर दुययम महिला शायरी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मंडई उत्सव समिति के अध्यक्ष ज्ञानीराम पारधी व सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दूसरी मंडई के उपलक्ष्य में 27 अक्टूबर गुरुवार की रात्रि 9 बजे से ग्रामीणों एवं क्षेत्रीयजनों के स्वच्छ एवं स्वस्थ मनोरंजन के लिए दो महिला शायरों का जंगी मुकाबला का आयोजन रखा गया है। दो महिला शायर जिसमें प्रथम शायर श्रीमती कविता चिखले ग्राम पदमपुर (वारासिवनी) एवं द्वितीय शायर श्रीमती लक्ष्मी सराठे ग्राम रपटाटोला खुरपोड़ी (लालबर्रा) को उनकी टीम के साथ आमंत्रित किया गया है। जिसमें वे एक से बढ़कर एक शायरी एवं नृत्य कलाकारों के साथ- साथ हास्य प्रहसन पर अपनी प्रस्तुतियां देगें।
आयोजित नवयुवक जय शिव महिमा सार्वजनिक मंडई उत्सव समिति कन्हारटोला के इस कार्यक्रम में दुकानदारों व क्षेत्रीयजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील आयोजक समिति के अध्यक्ष ज्ञानीराम पारधी, मुख्य सभापति धनीराम पारधी, उपाध्यक्ष तेजराम लिलहारे, कोषाध्यक्ष संतोष कंसरे, सचिव सुरेश पारधी सहित आयोजक मंडई उत्सव समिति के सभी सदस्यों, पंचगणों व समस्त ग्रामवासियों ने की है।

Posted on

October 26, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top