pub-1657030687483830

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी।

Posted on

October 23, 2022

by india Khabar 24

रायसेन मध्यप्रदेश


(प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में 7028 आवासों में हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
रायसेन वन परिसर में जिला स्तरीय गृह प्रवेशम कार्यक्रम सम्पन्न।)


रायसेन/- जिले में बीते दिन शनिवार 22 अक्टूबर 2022 को जहां पर रायसेन वन परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आयोजित जिला स्तरीय गृह-प्रवेशम कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा रजनीश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि रायसेन जिले सहित प्रदेश के साढ़े 4 लाख ग्रामीण परिवारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवास की सौगात देते हुए। वर्चुअल गृह-प्रवेश कराया गया है। जिले की सभी जनपद पंचायतों में 7028 पीएम आवासों में हितग्राहियों द्वारा गृह-प्रवेश किया गया।
वन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है उसका अपना पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करें। सरकार उनके इस सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री आवास प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) निर्माण में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रदेश में योजना के तहत आवासों का निर्माण का कार्य ना सिर्फ तेजी से हो रहा है, बल्कि निर्माण गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सभी पात्र लोगों को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बजट में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वर्ष के बजट में 400 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। इस वित्त वर्ष में योजना पर अमल के लिए प्रदेश के लिये 10 हजार करोड़ रूपये का बजट प्रावधान है जिसमें 6 हजार करोड़ रूपये केन्द्र सरकार और 4 हजार करोड़ रूपये राज्य सरकार देगी। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को आवास निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री रेत लोहा ईंट गिट्टी सीमेंट लकड़ी आदि कम दाम में आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके लिए सरकार द्वारा आवास सामग्री एप बनाया गया है। इस एप पर लगभग 15 हजार सामग्री विक्रेता, 32 हजार सेवा-प्रदाता मिस्त्री बढ़ई इलेक्ट्रिशियन प्लम्बर पुताई वाला आदि का पंजीयन किया गया है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पात्रतानुसार मनरेगा से मजदूरी उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय और आयुष्मान योजना से स्वास्थ्य सेवाएँ भी प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गो के विकास कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचे, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्तमान में रायसेन जिले सहित सम्पूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें ग्रामों और वार्डो में शिविर लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए। उनसे आवेदन भी लिए जा रहे हैं। जिससे कि पात्रतानुसार लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना स्ट्रीट वेण्डर आयुष्मान भारत लाड़ली लक्ष्मी सहित अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा पक्का आवास देने के साथ-साथ रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य हर क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 7028 पीएम आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया है। कार्यक्रम में रजनीश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी हितग्राही और नागरिक उपस्थित थे।
(हितग्राहियों को प्रदान किए गृह-प्रवेश बधाई पत्र)
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा हितग्राही लाल सिंह निवासी ग्राम भादनेर हितग्राही बिहारी लाल निवासी ग्राम सदालतपुर ममता बाई निवासी ग्राम पग्नेश्वर भंवरलाल निवासी ग्राम किशनपुर तथा हंसराज निवासी ग्राम किशनपुर को गृह-प्रवेश बधाई पत्र प्रदान किए गए।

(प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के संबोधन का देखा गया लाईव प्रसारण)

रायसेन वन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय गृह-प्रवेशम कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा कलेक्टर दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों हितग्राहियों और नागरिकों द्वारा लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले की सभी जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में आयोजित गृह-प्रवेशम कार्यक्रमों में भी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान के संबोधन को वर्चुअली देखा व सुना गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्मित आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश भी कराया गया।


राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।

Posted on

October 23, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top