pub-1657030687483830

12 राशियों का फल

Posted on

October 5, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज 5 अक्टूबर, बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 12 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी आज श्रवण नक्षत्र दिन भर रहेगा, श्रवण नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सुकर्मा और रवि योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 12:15 से 01:43 तक रहेगा आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे, आज मिथुन राशि वालों का खास काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में कर्क राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है। सिंह राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को जरूरी जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश के लिए कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा है। इनके अलावा तुला राशि वालों को बिजनेस में नुकसान हो सकता है। मीन राशि वालों को जल्दबाजी में नुकसान और विवाद होने के योग हैं। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा

डॉ चंदशेखर शास्त्री महाराज के अनुसार आज 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको किसी विशेष प्रयोजन के प्रति प्रेरणा मिलेगी। आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहना सफलता देगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह का लेनदेन करते समय लापरवाही ना करें, वरना कोई आपको ठग सकता है, जिसकी वजह से काफी नुकसान होने की आशंका है। सोसाइटी संबंधी मामलों में किसी भी बात से समझौता करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधित सरकारी काम पूरे होंगे। किसी नई गतिविधि को शुरू करने संबंधी प्रयास सफल रहेगा। धन संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। नौकरीपेशा लोगों का अपने काम के प्रति फोकस रहना उनको अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगा।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। तथा रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन और ज्यादा भीड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करना जरूरी है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- किसी धार्मिक अथवा सामाजिक गतिविधि आधारित वहां पर रहेगा। आप सारा काम बड़े ही सरल व अच्छी तरीके से पूरा करने में समर्थ भी रहेंगे। समय हंसी खुशी व्यतीत होगा। कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों पर भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अकारण ही गुस्सा आ सकता है। सहनशक्ति की भी कमी रहेगी। सावधान रहें आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आपके खुद के कार्य अधूरे रह जाएंगे। खर्चे भी बने रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में स्टाफ और कर्मचारियों की मदद से कोई समस्या हल होगी तथा उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। पिछले कुछ समय से चल रही बाधा दूर होगी। अपनी आर्थिक स्थिति की सामने जाहिर ना करें। कोई जलन की भावना से आपके लिए नुकसान भी कर सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट करके अपने कैरियर संबंधी कोई नुकसान कर बैठेंगे।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। तथा खान-पान को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है। इस समय पाचन प्रणाली कुछ खराब रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- विपरीत परिस्थितियों में सकारात्मक बने रहने से आपका मनोबल बढ़ेगा तथा उचित मार्गदर्शन मिलेगा। कोई बड़ा काम बन जाने से प्रसन्नता मिलेगी। किसी नजदीकी संबंधी की परेशानियों में उसकी मदद करके आपको खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- आपकी लापरवाही और आलस की वजह से कार्यों में रुकावटें आएंगी, इस समय कोई भी खास निर्णय लेते समय किसी की सलाह लेना उचित रहेगा। कुछ समय आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको सुकून देगा।
व्यवसाय- बिजनेस में आपकी मेहनत और लगन से रोजमर्रा के कार्य शांतिपूर्ण ढंग से पूरे होते जाएंगे। नई योजनाओं पर भी विचार होगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार भी मिलने से परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम की समस्या से बचने के लिए बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। साथ ही वाहन का भी उपयोग सावधानी पूर्वक तरीके से करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में आप घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढ लेंगे। धन लाभ की उचित संभावनाएं हैं। कार्यों के प्रति सकारात्मक सोच रखने से आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी।
नेगेटिव- ओवरकॉन्फिडेंस रखना ठीक नहीं है। पड़ोसी आपकी तरक्की से जलन रख सकते हैं। घर में मेहमानों का अचानक आगमन से कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जिसकी वजह से कुछ आवश्यक कार्यों में व्यवधान आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आय की स्थिति बेहतर होगी। परंतु काम की अधिकता की वजह से ओवर टाइम भी करना पड़ेगा। सहयोगियों के साथ आपसी तालमेल और समझौते से चलने में फायदा रहेगा। सरकारी सेवक लोगों को अत्यधिक कार्यभार की वजह से परेशानी रह सकती हैं।
लव-दांपत्य जीवन सुखद रहेगा परंतु प्रेम संबंधों के मामले में सावधान रहें, गलतफहमियां हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- पीठ दर्द तथा सीने में दर्द जैसी परेशानी महसूस होगी। नसों में खिंचाव भी महसूस होगा। व्यायाम और योगा पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी मामले मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएंगे। इसलिए प्रयासरत रहें। योजनाएं जो काफी समय से रुकी हुई थी उन्हें कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। समाजिक कार्यों मैं भी आप की उपस्थिति सराहनीय रहेगी।
नेगेटिव- कोई अशुभ समाचार मिलने से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। परंतु तनाव और चिड़चिड़ापन को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसकी वजह से आप बिना मतलब ही दूसरों से उलझ सकते हैं। लेन-देन संबंधी मामले बहुत ही सावधानी से करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी निर्णय भावुकता में लेने से मुश्किल में पड़ सकते हैं। हालांकि राजकीय कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। इन्वेस्टमेंट करने संबंधी योजना है तो उस पर उचित सोच-विचार अवश्य करें। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण पदभार मिलेगा।
लव- व्यक्तिगत गतिविधियों के साथ-साथ कुछ समय परिवारजनों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। युवा वर्ग रोमांस जैसी गतिविधियों में समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करने के लिए किसी शांतिपूर्ण जगह में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। कुछ समय मेडिटेशन में भी जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- अपनी दैनिक कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने से उचित परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष काफी संतोषजनक रहेगा। रिस्क प्रवृत्ति जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी।
नेगेटिव- किसी भी वाद-विवाद की स्थिति में अपने गुस्से व आवेश पर काबू रखें। भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। बाहरी लोगों की बातों में ना आकर खुद के निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। अपनी कड़ी मेहनत व परिश्रम द्वारा विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में बना लेंगे। नौकरी में ऑफिस की व्यवस्था में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव और अधिक बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच अवश्य करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- राजनीतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। फोन या मीडिया के माध्यम से कोई खुशनुमा समाचार मिलेगा। संपर्कों का दायरा विस्तृत होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतिस्पर्धा व प्रतियोगिता में मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- कोई व्यक्तिगत चिंता रह सकती है। जिसकी वजह से अपने आप को असहाय व अकेला महसूस करेंगे। कुछ चीजों के लिए ऋण भी लेना पड़ सकता है। आपके अपने नजदीकी लोग ही आप को भ्रमित कर सकते हैं, इसलिए सचेत रहें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। हालांकि आप के कड़े, कठोर व महत्वपूर्ण निर्णय कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाकर रखेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन संबंधी बिजनेस में नुकसान होने की स्थिति बन रही है।
लव- किसी पारिवारिक अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता भी आ सकता है। कोई धार्मिक गतिविधि भी संभव है। लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- अपने व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से तनाव लेने की बजाय उनका हल ढूंढने का प्रयास करें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी संबंधी के साथ चल रहे विवादों का समाधान मिलेगा। लक्ष्यों के प्रति प्रयासरत रहना आपको सफल बनाएगा। आत्म विश्लेषण व आत्म मंथन करने से आप अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। मानसिक सुकून रहेगा।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद संबंधी खरीद फरोख्त करने की प्लानिंग है तो पेपर बगैरा अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। परंतु यह भी ध्यान रखें कि जिस व्यक्ति पर आप ज्यादा भरोसा करते हैं उसी से आज मनमुटाव होने की आशंका है।
व्यवसाय- व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। उच्चाधिकारियों तथा राजनीतिक लोगों से तालमेल बिठाकर आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। कोई व्यवसायिक लोन लेना पड़ सकता है। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्यों पर ध्यान दें।
लव- बहुत समय बाद किसी नजदीकी मित्र के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा समस्या का समाधान लेने में भी मदद मिलेगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं।
स्वास्थ्य- खानपान के प्रति लापरवाही की वजह से गैस तथा अपच की समस्या परेशान कर सकती हैं। जिसकी वजह से सिर दर्द भी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आपकी उचित कार्य प्रणाली और व्यवस्था से लोग आपकी योग्यता के कायल हो जाएंगे। खाली समय का उपयोग आप अपने किसी रुचि संबंधी कार्य तथा साहित्य को पढ़ने में व्यतीत करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित महसूस करेंगे।
नेगेटिव- जमीन-ज्यादाद से संबंधी मामलों में भी कुछ नुकसान या झगड़ा होने की आशंका है। जिसकी वजह से मन में निराशा और हताशा की स्थिति भी रहेगी। और आपकी योजनाएं बीच में ही अटक जाएंगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी और लापरवाही में ना ले।
व्यवसाय- किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपको व्यवसाय में कुछ नई संभावनाएं मिल सकती हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा तथा फोन द्वारा उचित ऑर्डर भी हासिल होंगे। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को उचित अवसर मिलने की पूरी संभावना है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। परिवार जनों के बीच प्रेम पूर्ण संबंध रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों में समय बर्बाद ना करें।
स्वास्थ्य- कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। तथा प्रकृति को निहारना भी आपको सुकून प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। आप सकारात्मक दृष्टिकोण और किसी अनुभवी व्यक्ति के स्नेह और सानिध्य से दिन को व्यवस्थित बना लेंगे। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति व्यस्तता आपको तन और मन से प्रफुल्लित रखेंगी।
नेगेटिव- मन में किसी बात को लेकर निराशा और नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। सुकून और शांति की तलाश में अध्यात्म का सहारा लेना आवश्यक है। युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से तनाव ना लें तथा शांतिपूर्ण तरीके से उस पर द्वारा कार्य करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी भी समस्या में अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेना उचित रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े व्यक्तियों के लिए कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन, डिनर आदि का प्रोग्राम बनाना आपको मानसिक सुकून देगा। पुरानी नकारात्मक बातों को पारिवारिक व्यवस्था पर हावी ना होने दें।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से कोई शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मेडिटेशन और योगा इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा आपकी योग्यता व काबिलियत समाज के सामने आएगी। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। परंतु इन संपर्कों से लाभ उठाना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है।
नेगेटिव- ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ना करें, अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज प्रत्येक कार्य को बहुत ही धैर्य और संयम से पूरा करने का प्रयास करें। व्यर्थ की गपबाजी से दूर रहे। सोशल मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों में ज्यादा समय व्यर्थ ना करें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी, शेयर्स जैसी गतिविधियों में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में एक दूसरे के प्रति पारदर्शिता रखना जरूरी है। वरना संबंध बिगड़ भी सकते हैं। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा का प्लान बन सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय अपने आत्मसम्मान का भी ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- जोड़ों से संबंधी दर्द की समस्या से बचने के लिए वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या के बीच कुछ समय अपने मन मुताबिक रुचियों के लिए भी जरूर निकालें। जिससे रोजमर्रा के तनाव से सुकून मिलेगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में घर के सभी सदस्य मिल-जुलकर योजनाएं बनाएंगे। कुछ खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
नेगेटिव- किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप से बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं भी आ सकती हैं।बच्चों की संगति और गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। अभी आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी। सरकारी मामलों में अभी हल मिलने की संभावना नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसाय में यह समय किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेने तथा योजना बनाने के बाद कार्य रूप देने का है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी ना करें। ऑफिस में भी किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेग। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों की वजह से दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आएंगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहने के लिए मेडिटेशन, ध्यान आदि पर भी समय अवश्य लगाएं। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Posted on

October 5, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top