pub-1657030687483830

12 राशियों का फल

Posted on

August 16, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज 16 अगस्त, मंगलवार को रेवती नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बन रहा है। जिससे कर्क और सिंह राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। कन्या राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। निवेश के लिए मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा मेष राशि के लोग लेनदेन में सावधानी रखें। वहीं, अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- व्यस्तता बनी रहेगी। किसी विशेष योजना संबंधी विचार-विमर्श में ही पूरा दिन व्यतीत होगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- योजनाओं को कार्य रूप देने में कुछ ना कुछ दिक्कतें बने रहेंगी। परंतु अभी वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। तनाव लेने से परिस्थितिया और अधिक विपरीत महसूस होगी। इस समय दूसरों की समस्या से दूर ही रहे।
व्यवसाय- लेनदेन में सावधानी रखें। कोई भी जरूरी फैसला लेते समय खास इंसान से सलाह जरूर लें। नुकसान होने जैसी स्थिति बनी हुई है। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है।
लव- घर परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर के लिए भी जरूर निकालें।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी हैं। अत्यधिक काम के बोझ से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- आज कोई खास काम पूरा हो जाने से राहत मिलेगी। मीडिया और संपर्क सूत्रों द्वारा कोई ऐसी जानकारी मिलेगी कि आपके काम आसान हो जाएंगे। महिलाएं घर और बिजनेस में तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगी।
नेगेटिव- व्यर्थ के कार्यों में अपना समय ना लगाएं। अपनी इच्छा पूर्ति के लिए अत्यधिक प्रयास की भी आवश्यकता है। कभी-कभी आपकी कोई कही हुई कोई बात किसी को आहत कर सकती है। अनावश्यक यात्रा से भी परहेज करें।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी नए कार्य को लिया गया प्रयास काफी सफल रहेगा। इससे संबंधित अच्छे ऑर्डर भी मिल सकते हैं। हो सकते हैं। किसी जरूरी मीटिंग में भी आपको आमंत्रित किया जा सकता है। कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात होना सबको खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपनी सुरक्षा रखने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, तथा खान-पान भी उचित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- दिन का अधिकतम समय परिवार जनों के साथ व्यतीत होगा। इससे घर में सुकून व शांति बड़ा वातावरण रहेगा। आपकी प्रतिभा और योग्यता का सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसी योजना पर काम हो सकता है।
नेगेटिव- इस समय महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता दें। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही रहेगी जो कि उचित नहीं है।
व्यवसाय- पारिवारिक व्यवसाय में सभी सदस्यों को आपसी तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। अभी किसी भी प्रकार का बदलाव या नया काम शुरू करने संबंधी कोई कार्यवाही ना करें। इस समय मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय अधिक सफल रहेंगे।
लव- घर की देखभाल में जीवन साथी का उचित सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। कुछ समय योगा और व्यायाम में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- कोई रुकी हुई अथवा उधार दी हुई पेमेंट वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मकान, दुकान आदि से संबंधित रखरखाव और मरम्मत संबंधी प्लानिंग होगी। आपको अपने कार्यों तथा मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा।
नेगेटिव- अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। सहजता और धैर्य पूर्वक कामों को करने से काम उचित रूप से पूर्ण होते जाएंगे। संतान की वजह से कुछ चिंता भी रहेगी। व्यर्थ के नकारात्मक उपाय करने से दूर रहे।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था बेहतरीन होगी। आप किसी भी तरह अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। किसी को भी पैसे या माल उधार न दें। नुकसान हो सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाए अपने परिवार और व्यवसाय पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही की वजह से गला खराब हो सकता है, तथा खांसी की समस्या भी बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना मिलना आपको नुकसान दे सकता है। अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में अभी किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा तथा घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच में लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या -पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार की लोगों की हर छोटी-मोटी जरूरत पूरा करने में आपको आनंद मिलेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। कुछ विरोधी हावी होंगे, परंतु आपका अहित नहीं कर पाएंगे। संतान का अड़ियल व जिद्दी रवैया भी आपको परेशानी में डालेगा। धैर्य और संयम से काम लें।
व्यवसाय- कारोबारी मामले आपकी सूझबूझ से बेहतर होंगे। सिर्फ अधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं पर एक बार पुनर्विचार करना जरूरी है। इस समय पैसा लगाते समय बजट का भी ध्यान रखना आवश्यक है।
लव- परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। प्रेम प्रसंग में मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान सकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संयमित दिनचर्या रखने से स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। परिवार में सुख-शांति आपके लिए प्राथमिकता रहेगी। कामकाज व परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। बच्चे तथा युवा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे।
नेगेटिव- फालतू खर्चों पर कंट्रोल करें। क्योंकि वाहन या घर के देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चा बढ़ेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों की वजह से कोई मानहानि होने की आशंका है। अपनी महत्वपूर्ण चीजें अथवा पेपर्स बहुत अधिक संभालकर रखें।
व्यवसाय- इस समय कामकाज में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। आप अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि भी हासिल करने में समर्थ रहेंगे। सिर्फ अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर तनाव बना रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों के चलते घर में किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ के प्रति भी सचेत रहें। एलर्जी अथवा मौसमी बीमारी संकेत मिल रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- लाभदायक समय है। कोई प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने के लिए समय अच्छा है। आपको अपनी मेहनत और कार्यप्रणाली के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। विद्यार्थियों को भी शिक्षा व कैरियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने ही निर्णय को प्राथमिकता दे, दूसरों की बातों में आने से परेशानी आ सकती है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। पेमेंट मिलने संबंधी काम सफल नहीं होंगे, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। धैर्य और संयम बनाकर रखें।
लव- पति-पत्नी तथा घर के सदस्य एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी कमजोरी और थकान की स्थिति रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- कहीं निवेश करने की इच्छा है, तो आप को किसी मित्र द्वारा कोई बेहतरीन सुझाव मिल सकता है। पुरानी गलतियों से सीखकर आज आप कुछ बेहतरीन नीतियों पर विचार करेंगे। और स्वयं को बेहतर स्थिति में महसूस भी करेंगे।
नेगेटिव- इस समय अपने संबंधियों के साथ किसी भी प्रकार के झमेले में ना पड़े। तथा अपने स्वयं के कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। युवा वर्ग आज कुछ तनाव की स्थिति से गुजर सकते हैं, बेहतर होगा कि कुछ सकारात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत करें।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी नई जानकारियां हासिल करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई नजदीकी यात्रा भी करनी पड़ सकती है, लेकिन ये यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।
लव- परिवार जनों के बीच घर के किसी समस्या को लेकर विचार विमर्श होगा। समस्या का उचित समाधान भी मिलेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा हार्ट पेशेंट उमस भरे मौसम में अपना विशेष ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेंगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो किसी इंसान की मदद से समाधान मिलने की उचित संभावना है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सानिध्य आपकी विचारधारा में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
नेगेटिव- बनते कार्यों में कुछ दिक्कतें, परेशानियां भी रहेंगी। जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। वाहन अथवा मशीन से संबंधित उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप करने संबंधी योजना बना रहे हैं तो गंभीरता से अमल करें। ये पार्टनरशिप फायदेमंद साबित हो सकती है। अपने सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। ऑफिस में आपका दबदबा और रुतबा बना रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता पूर्ण रहेगा।तथा सब के साथ मनोरंजन व शॉपिंग संबंधी योजनाएं भी बनेंगे।
स्वास्थ्य- खासी-जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- इस समय कोई दुविधा बनी हुई है तो अनुभवी इंसान की सलाह से जरूर कोई हल मिलेगा। शांति व सुकून की चाह में किसी धार्मिक स्थल में भी कुछ समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को मनचाहे इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिल जाएगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आत्मविश्वास में कमी व आलस की वजह से कुछ कार्यों में रुकावटें आएंगी। परंतु इन नकारात्मक कमियों को दूर करके आप बेहतरीन सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को असफल होने की वजह से तनाव ना ले।
व्यवसाय- पूरा ध्यान अपने कारोबार पर लगाएं। आप जिस कार्य को बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, वह बहुत ही मुश्किल से भरा हुआ होगा। परंतु आप अपने दृढ़ निश्चय व आत्म बल बनाकर रखने से काफी हद तक सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
लव- काम के साथ साथ पारिवारिक दायित्व का भी पूरा ध्यान रखें। इससे घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- कफ, खांसी की वजह से गले और छाती में दर्द जैसी समस्या रह सकती है। लापरवाही ना बरतें तथा उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- कुछ समय बाहरी गतिविधियों में व्यतीत करने से सामाजिक दायरा बढ़ेगा। और बेहतरीन संपर्क भी स्थापित होंगे। घर में मेहमानों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कोई बड़ा निवेश करने के लिए भी समय उचित है।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता आएगी। ध्यान रखें कि व्यर्थ के क्रियाकलापों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है साथ ही घरेलू खर्च का संतुलित बजट भी बनाकर रखें। किसी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझे।
व्यवसाय- अपने प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता के साथ बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। कुछ व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कड़ी चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं। कार्य विस्तार संबंधी किसी योजना को कार्य रूप में परिणत करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल व सामंजस्य घर में खुशियां बढ़ायेगा। परंतु प्रेम प्रसंग बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहना उचित नहीं है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Posted on

August 16, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top