
राशिफल
11 अगस्त, गुरुवार को श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 10.38 से शुरू होकर 12 अगस्त की सुबह लगभग 07.15 तक रहेगी। चूंकि 12 अगस्त को पूर्णिमा तिथि 3 मुहूर्त से भी कम समय रहेगी, इसलिए रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाना ही शास्त्र सम्मत है। 11 अगस्त को भद्रा सुबह 10.38 से रात लगभग 08.30 तक रहेगी, इसलिए भद्रा समाप्त होने के बाद ही रक्षाबंधन पर्व मनाएं। इसके पहले नहीं।
आज 11 अगस्त, गुरुवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 10.38 तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 06:53 तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत तक रहेगा, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से सौम्य और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से ध्वज नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल दोपहर राहू दोपहर 02:08 PM से 03:45 तक रहेगा।आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा मकर राशि में, मंगल वृषभ राशि में, शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में होने से आज कर्क और सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। तुला राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि वालों को ऑफिस में एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है, लेकिन प्रमोशन के भी योग हैं। मकर राशि के लोगों को धन लाभ होगा। इनके अलावा मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। बड़े फैसले लेने के लिए भी दिन ठीक नहीं है। अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा
12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- समय बहुत ही मेहनत करने का है। आपको इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। इसलिए तनाव न लें। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में जरूर लगाएं। बदलते परिवेश की वजह से आपने जो कुछ नीतियां बनाई है, उसमें उचित सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- हर समय अपने तथा पारिवारिक कार्यों पर ध्यान देने का है। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। ऑनलाइन गतिविधियों की अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। क्योंकि वर्तमान परिवेश में भी बदलाव आया है।
व्यवसाय- बिजनेस में लापरवाही या गलती की वजह से बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। मेहनत और कांसंट्रेशन से काम करने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने से कार्यप्रणाली में गति आएगी।
लव- घर का वातावरण खुशनुमा और सामंजस्य पूर्ण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- पेट खराब और एसिडिटी की समस्या रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना दिक्कतों को बढ़ा सकता है
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- ये समय बहुत ही सूझबूझ और अच्छे फैसले लेने का है। कोई भी उपलब्धि सामने आए तो उसे तुरंत हासिल करें। समय के अनुसार किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित मिलेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद दिख सकती हैं।
नेगेटिव- कोई भी खास निर्णय लेने में लापरवाही और आलस बिल्कुल ना करें। कई बार ज्यादा सोच विचार करने की वजह से समय हाथ से निकल सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। तथा अपने अंदर मेच्योरिटी लाए।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को हल्के में न लें। इस प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत अधिक मेहनत और सजग रहने की जरूरत है। कोई भी फैसला लेने में समय न लगाएं। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्याएं रहेगी। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन – पॉजिटिव- कुछ प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा और कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी हासिल होगी। आपके काम सुचारू रूप से बनेंगे जिससे मन में सुकून रहेगा। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- अकस्मात ही कोई बड़ा खर्चा आएगा। अपने बजट का ध्यान रखें। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ कुछ कलह की स्थिति बन सकती है। दूसरों की ईगो और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें। तथा शांत चित् बने रहे।
व्यवसाय- मौजूदा परिस्थितियों की वजह से व्यवसाय में अभी जैसा चल रहा है उसी में ही ध्यान केंद्रित रखें। बड़े फैसले लेने के लिए दिन ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोगों के कामों में रुकावटें आ सकती हैं।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर आपसी मनमुटाव रहेगा। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों का दर्द भी बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित उचित परिणाम मिल सकता है। सोसाइटी अथवा सामाजिक क्रियाकलापों में आपका भी योगदान रहेगा आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अशुभ सूचना मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। परंतु हिम्मत हारने की बजाय परिस्थितियों का सामना करने का प्रयास करें। घर पर बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सानिध्य में भी कुछ समय व्यतीत करने से मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में तेजी आने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। हिम्मत न हारें और अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली संबंधी कुछ सुधार लाएं।
लव- पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। इससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी। और आप से संबंध भी बेहतर होंगे।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी की स्थिति रहेगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन और आराम के लिए भी निकालें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह – पॉजिटिव- आपके प्रयासों से अपने नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां आज दूर होगी। संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही में कोई निर्णय लेना नुकसानदायक रह सकता है। बिना सोचे-समझे किसी की बातों में ना आएं। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय उचित सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में गति देने के लिए मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी हासिल करें। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी संपर्क सूत्र को बढ़ाने में भी ध्यान दें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं।
लव- परिवारजनों का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया घर की सुख-शांति व अनुशासन बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को मधुमेह तथा ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें। तथा अपनी जांच करते रहे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- किसी विशेष प्रयोजन में आपके विचारों को उचित महत्व मिलेगा। जिससे अपने अंदर मनोबल और स्फूर्ति महसूस करेंगे। दूरदराज के संपर्क मजबूत होंगे। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसे हल करने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- वाहन आदि के रखरखाव पर बड़ा खर्चा आ सकता है। परंतु यह जरूरी भी है, इसलिए तनाव ना ले। युवा वर्ग व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करें। तथा अपने कैरियर और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव महसूस हो सकते हैं। समय-समय पर उचित आराम और आहार लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4
तुला – पॉजिटिव- आपकी वाकपटुता तथा व्यवहार कुशलता जैसे गुणों से आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक बात पता चलने से मन व्यथित रहेगा। परंतु तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा। धैर्य रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर उनकी नियमित देखभाल और सेवा की जरूरत है।
व्यवसाय- प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क में रहें। बिजनेस में किसी खास इंसान की सलाह और मदद से उपलब्धि हासिल हो सकती है। सरकारी सेवारत लोगों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित मेहनत करने से उच्चाधिकारियों की सराहना मिलेगी।
लव- आप के प्रयासों से घर के वातावरण में सुधार आएगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई पारिवारिक परेशानी आपकी सूझबूझ से हल हो जाएगी। आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने कैरियर और पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। उनकी एडमिशन संबंधी समस्या भी दूर होगी।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव को लेकर को चिंता रहेगी। परंतु अन्य गतिविधियों में व्यस्तता रखने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। मेहनत अधिक और परिणाम कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु वर्तमान परिस्थितियों में धैर्य बनाकर ही रखना उचित है। ऑफिस में अतिरिक्त गतिविधियों पर भी कार्य करना पड़ेगा। लेकिन प्रमोशन भी हो सकता है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा कार्यभार की वजह से तनाव और थकान की स्थिति रह सकती हैं। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें। तथा सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- लाभदायक संपर्क बनेंगे। आपकी योग्यता और विचारों को भी विशेष स्थान मिलेगा। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। इस बेहतरीन समय का भरपूर लाभ उठाएं। भविष्य को लेकर भी कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी अथवा संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे जिनसे आपका बजट गड़बड़ा जाएगा। उधार लेने की स्थिति भी बन सकती हैं। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल मिलाप ना रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र से अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाए। कर्मचारियों तथा स्टाफ की गतिविधियों पर उचित नजर रखना जरूरी है। इस समय कोई अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। ऑफिस में सहयोगी से बहस हो सकती है।
लव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप घर की व्यवस्था में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। आपकी थोड़ी सी समझदारी से घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और थकान की वजह से आपकी पाचन प्रणाली प्रभावित हो सकती हैं। सकारात्मक बने रहे, तथा मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- कहीं उधार दिया हुआ है या अटका हुआ है तो वापस मिलने की उचित संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधित कार्यों में भी सफलता मिलेगी। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
नेगेटिव- गुस्से और आवेश जैसे स्वभाव पर काबू रखें। तथा किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें। किसी भी असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। अति आत्मविश्वास रखना भी नुकसान देगा।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कुछ विरोधी प्रवृत्तियों के लोगों का हस्तक्षेप रहेगा। जिसका नकारात्मक असर आपकी व्यवसायिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। परंतु घबराने की बजाय हिम्मत और साहस से काम ले। उच्चाधिकारियों तथा संपर्क सूत्रों के सहयोग द्वारा समस्या को हल करने का प्रयास करें।
लव- विपरीत लिंगी व्यक्तियों से ज्यादा मेलजोल ना रखें, आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती हैं। घर परिवार के लिए उचित समय जरूर निकालें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इलेक्ट्रिकल चीजों के उपयोग करने में सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- समय कई संभावनाएं लेकर आ रहा है। खुद के काम निपटाने की कोशिश करें। आपका पारिवारिक संबंधी कोई मसला हल होने से घर का वातावरण सुखद होगा। किसी निकट संबंधी के आगमन से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- बाहरी तथा अपरिचित लोगों के समक्ष अपनी गोपनीयता उजागर ना करें। वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। संतान की पढ़ाई अथवा कैरियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी। हालांकि आपके संपर्कों द्वारा कोई समाधान भी मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ व्यवधान और दिक्कतें बने रहेंगे। किसी कर्मचारी की सलाह पर भी ध्यान दें, आपको कोई उचित सलाह मिल सकती हैं। इस समय अपनी व्यवसायिक व्यवस्था तथा कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव का उचित परिणाम मिलेगा।
लव- आपके तनाव का असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। आपसी सूझबूझ से परिस्थितियों का हल ढूंढने का प्रयास करें। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में गलतफहमीया ना आने दे।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव का असर आपके पाचन तथा कार्य प्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदी संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो उससे जुड़ी कोई बात आपके पक्ष में हो सकती है। संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा तथा सकारात्मकता आएगी।
नेगेटिव- दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर ले। विद्यार्थी लोग इस बात पर ज्यादा ध्यान दें कि, इस समय पढ़ाई के अलावा अन्य जानकारियां भी हासिल करना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस की योजना पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। किसी भी फोन, ई-मेल आदि को नजरअंदाज ना करें। कोई अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। फाइनेंस संबंधी कार्य सावधानी से करें।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। गले में एलर्जी और खांसी-जुकाम की शिकायत रहेगी। अपना उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4





