
शहडोल मध्यप्रदेश
शहडोल। वसूलीबाज आरक्षक निलंबित (recovery constable suspended) हो गया है। शहडोल एसपी कुमार प्रतीक (Shahdol SP Kumar Prateek) ने वसूली बाज आरक्षक को निलंबित कर दिया है। सट्टा और शराब तस्करों से गठजोड़ कर टीआई के नाम से अवैध पैसों की वसूली करने वाले शहडोल कोतवाली में पदस्थ आरक्षक माया राम अहिरवार को एसपी ने सस्पेंड कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।
दरअसल जिला मुख्यालय कोतवाली में पदस्थ आरक्षक माया राम अहिरवार कुछ समय से टीआई के नाम से सटोरियों व शराब तस्करों अवैध पैसों के वसुली कर रहा था। हालांकि इस बात की जानकरी कोतवाली टीआई को नहीं थी। जैसे ही यह बात उजागर हुई और मामला एसपी कुमार प्रतीक के संज्ञान में आया तो तत्काल वसूली बाज आरक्षक मायाराम के खोलाफ़ निलंबन की कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि एक अदना सा आरक्षक भला इस तरह की वसूली किसके शह पर कैसे करता रहा। कहीं इस अवैध वसूली में किसी और पुलिसकर्मी की भी संलिप्तता तो नहीं रही



