
राशिफल
आज 19 जुलाई, मंगलवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह लगभग 8 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी, सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा,जो शाम 5.45 तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा मंगलवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सिद्धि और बाद में रेवती नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी… चंद्रमा मीन में, सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में होने के कारण आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में चंद्रमा होने से सिद्धि योग बन रहा है। इस कारण आज मेष राशि वाले लोग निवेश करना चाहते हैं तो उनके लिए दिन अच्छा है। तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। इनके अलावा वृष राशि वाले लोग लेनदेन में सावधानी रखें। धोखा हो सकता है। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए तनाव भरा दिन रहेगा। वहीं, अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा
12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- अपनी मेहनत और कार्य क्षमता बनाए रखें। किसी विशेष कार्य में आप उचित सफलता मिलेगी साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। कोई बड़ा निवेश भी करने के लिए समय उत्तम है। भविष्य में उचित लाभ देकर जाएगा।
नेगेटिव- घर परिवार में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। गुस्से या आवेश की बजाए धैर्य व शांति से समस्या का समाधान निकालें। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से भी व्यक्तिगत दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में रुकी योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी कई परेशानियों का हल मिलेगा। कानूनी मामले सुलझने में अभी समय लगेगा।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। दोस्तों के साथ पारिवारिक मेल मिलाप खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें। क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। कुछ महत्वपूर्ण लाभदायक यात्राएं संपन्न होगी। घर, दुकान, ऑफिस आदि के मरम्मत व सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेगी। दिन का कुछ समय किसी आध्यात्मिक गतिविधि अथवा स्थल पर व्यतीत करें।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचार से निर्णय लें। व्यर्थ की गतिविधियां में बहुत अधिक धन व्यय होने की आशंका है। संबंधों में भी खटास आ सकती हैं। बड़े बुजुर्गों का भी उचित मान-सम्मान बनाकर रखें।
व्यवसाय- वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखना बहुत जरूरी है। धोखा हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से आलस और सुस्ती छाई रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन – पॉजिटिव- बदलते परिवेश की वजह से जो कुछ नई नीतियां बनाई हैं, वह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। और आप अपने कार्यों का भी बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे।
नेगेटिव- किसी नई योजना को अभी क्रियान्वित ना करें। क्योंकि कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होगा। योजनाओं को कार्य रूप देने में कुछ दिक्कत होगी। कोई दुखद समाचार भी मिल सकता है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में छोटी से छोटी बारीकियों पर भी उचित ध्यान दें। क्योंकि व्यवसायिक नजरिये से दिन अच्छा है। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। नौकरी में कोई दूरदराज की यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन की दिक्कत हो सकती है। काम के बीच आराम का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क – पॉजिटिव- परिवार के साथ खुशी से दिन बीतेगा। आप अपनी कार्यकुशलता तथा काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- मन में कुछ बेचैनी जैसी स्थिति बनी रहेगी। बेहतर है कि खुद को व्यस्त रखें। किसी के द्वारा की गई कोई नकारात्मक बात आपको व्यथित कर सकती हैं। इसका असर आपके स्वास्थ पर भी पड़ेगा। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन बने रहेंगे। कोई भी कार्य करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। क्योंकि स्वयं द्वारा लिए गए निर्णय कुछ गलत हो सकते हैं। युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई से संबंधित ही नौकरी मिलने की पूरी उम्मीद है।
लव- दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान महीने से राहत व सुकून महसूस होगा। तथा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बच्चों के विवाह संबंधी कार्यों की भी योजना बनेगी।
नेगेटिव- कोई विपरीत परिस्थिति भी बन सकती है। इसलिए सावधानी बरते। अपने गुस्से व इगो पर काबू रखें। शांतिपूर्ण रवैया अपनाने से सुधार आएगा। विद्यार्थियों को बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। मीडिया व संपर्क सूत्रों द्वारा आपको कुछ नई योजनाएं बनाने में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से तनाव रहेगा।
लव- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु परिवार जनों का एक दूसरे के प्रति सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव की समस्या रहेगी। व्यायाम तथा मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या – पॉजिटिव- कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने से आपको लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। सिर्फ भरपूर मेहनत करने की जरूरत है। निश्चित ही फायदा होगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व कैरियर के प्रति गंभीरता से प्रयासरत रहेंगे।
नेगेटिव- हर तरफ से खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उस संदर्भ में बहुत ही मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। क्योंकि किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति की वजह से काम बिगड़ सकते हैं। दिक्कत होने पर अपने परिवार जनों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियों में सुधार आएगा।
लव- आपका रोमांटिक मूड पार्टनर के साथ संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- अनियमित खानपान की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गैस व पेट खराब होने जैसी परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
तुला – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां आप के पक्ष में बनी हुई हैं। इनका सम्मान करें। लाभ के नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा।
नेगेटिव- आलस और सुस्ती हावी ना होने दें। तथा अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए भरपूर मेहनत करें। कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपकी परेशानियों का कारण बनेगा। बच्चों का उचित मार्गदर्शन करना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- आपकी लापरवाही व लेटलतीफी के कारण कोई जरूरी और महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों से दूरी बनाकर रखें। तथा अधिकतर काम घर में रहकर ही संपन्न करें, तो उचित रहेगा।
लव- जीवनसाथी का आत्मविश्वास व सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। तथा आपसी संबंधों में और भी अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- गले में दर्द व खांसी, जुकाम रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज आपका कोई अनुभव आपके लिए ही फायदेमंद रहेगा तथा विपरीत परिस्थिति में उचित हल भी मिलेगा। परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा तथा अन्य कई अवसर भी सुलभ होंगें।
नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में शांत और स्थिर बने रहे। भाइयों तथा अन्य रिश्तेदारों के साथ तालमेल थोड़ा कमजोर रहेगा। दूसरों को सलाह देने के बजाय अपने व्यवहार का अवलोकन करें। इससे आप कोई निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में मुनाफे के योग नहीं है। पिछले कुछ समय से जो बदलाव किए हैं उनका उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की मदद से प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
लव- प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। परंतु समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी।
स्वास्थ्य- योगा व्यायाम जैसी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। अवस्थित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती हैं। योगा तथा व्यायाम पर भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
धनु – पॉजिटिव- आज कुछ खास अनुभव महसूस होंगे। तथा खास जानकारियां भी मिलेंगी। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। अपनों के बीच समय व्यतीत करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। संतान के विदेश जाने संबंधी कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी।
नेगेटिव- कुछ विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। परंतु चिंता ना करें, आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। आस पड़ोस में संबंधों को उचित बना कर रखना अति आवश्यक है। कभी-कभी आप का उग्र स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाएगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। कर्मचारियों का भी आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी स्थानांतरण संबंधी कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श करें।
लव- वैवाहिक संबंध सुमधुर रहेंगे। साथ ही मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट टुगेदर भी हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ संयमित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
मकर – पॉजिटिव- किसी संबंधी के माध्यम से अथवा फोन द्वारा कोई खास सूचना मिलेगी। मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून का अनुभव करेंगे। समझदारी से किया गया धन का विनिमय आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- अति व्यस्तता की वजह से घर परिवार की जिम्मेदारियों में ध्यान नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इसकी वजह से शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कामकाज में रुकावटें नहीं आएंगी। जलन की भावना से कुछ लोग आपका अहित कर सकते हैं। ऑफिशियल मामलों में दूसरों की सलाह पर अमल ना करें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। इसलिए आवश्यक है कि कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन आदि में भी व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से पैरों में सूजन व दर्द रह सकता है। बेहतर होगा कि समय-समय पर आराम भी लेते रहे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। रुकावट व बाधाओं के बावजूद आप सभी जरूरी काम निपटा लेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। कुछ बीती हुई नकारात्मक गलतफहमियां भी दूर होंगी।
नेगेटिव- कोर्ट केस व राजकीय मामले उलझ सकते हैं। बेहतर होगा कि आज इन्हें स्थगित रखें। अपने बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखना अति आवश्यक है। संतान की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखें।
व्यवसाय- कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था में सुधार आएगा। स्टाफ और अधिकारियों से मदद मिलती रहेगी। कारखाने और फैक्ट्री संबंधित बिजनेस में तरक्की मिलेगी। आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर जीवन साथी के साथ कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- उमस भरे मौसम से अपना बचाव रखें। नजला, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
मीन – पॉजिटिव- तनाव या उदासी का माहौल बना है तो आसपास के लोगों के साथ कुछ समय जरूर बीताएं। इससे आप खुद को हल्का और तनाव मुक्त महसूस करेंगे। दैनिक कार्यों के साथ-साथ अन्य कार्य को भी बड़ी सहजता से पूरा कर पाएंगे।
नेगेटिव- इन समय कुछ ना कुछ परेशानियां भी बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में परेशानी की वजह से मन व्यथित रहेगा। क्रोध व गुस्से की अपेक्षा धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी और वाहन संबंधित बिजनेस मुनाफे की स्थिति में रहेंगे। महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें। उनके खोने या चोरी होने की आशंका है। युवा वर्ग भी अपने कैरियर के प्रति गंभीर रहे।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंध किसी गलतफहमी की वजह से टूट भी सकते हैं।
स्वास्थ्य – मेडिटेशन करें तथा प्रकृति के सानिध्य में रहे। इससे आप अपने आप में विश्वास और मनोबल को मजबूत कर पाएंगे
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9





