pub-1657030687483830

आज दोपहर तक महापौर और पार्षदों की तस्वीर होगी साफ

Posted on

July 17, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

(कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 9 बजे होगी मतगणना)

जबलपुर नगर निगम जबलपुर के आम निर्वाचन के तहत महापौर और सभी 79 वार्डों के पार्षद पद के लिए डाले गये मतों की गणना आज रविवार 17 जुलाई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 9 बजे से एम.एल.बी. स्कूल में होगी। मतगणना की शुरूआत निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्रों की गिनती से होगी। इसके कुछ देर बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी । मतों की गणना एम.एल.बी. स्कूल के भूतल के 8 एवं प्रथम तल के 9 तथा कुल 18 कक्षों में होगी । इसमें से 16 कक्ष इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के मतों की गणना के लिए जबकि एक कक्ष निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्रों की होगी।
महापौर एवं पार्षद पद के मतों की गणना एक साथ वार्डवार की जायेगी । ई.व्ही.एम. के मतों की गणना वाले 16 कक्षों में से बारह कक्षों में 5-5 टेबल जबकि एक कक्ष (कक्ष क्रमांक-15) में चार टेबल लगाई गई हैं । प्रत्येक टेबल पर केवल एक वार्ड के मतों की ही गिनती होगी । इसी तरह निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्रों की गिनती के लिए प्रयुक्त होने वाले कक्ष में भी पांच टेबलें लगाई गई हैं । ई.व्ही.एम. के वोटों की गणना भूतल के आठ और प्रथम तल के आठ कक्षों में तथा निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्रों की गणना प्रथम तल के एक कक्ष में होगी ।
वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के मतों की गणना भूतल के कक्ष क्रमांक 1 में, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के मतों की गणना कक्ष क्रमांक 2 में, वार्ड क्रमांक 11 से 15 के मतों की गणना कक्ष क्रमांक 3 में, वार्ड क्रमांक 16 से 20 के मतों की गणना कक्ष क्रमांक 4 में, वार्ड क्रमांक 21 से 25 के मतों की गणना कक्ष क्रमांक 6 में, वार्ड क्रमांक 26 से 30 के मतों की गणना कक्ष क्रमांक 7 में, वार्ड क्रमांक 31 से 35 के मतों की गणना कक्ष क्रमांक 8 में एवं वार्ड क्रमांक 36 से 40 के मतों की गणना भूतल के कक्ष क्रमांक 10 में, वार्ड क्रमांक 41 से 45 के मतों की गणना प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 11 में, वार्ड क्रमांक 46 से 50 के मतों की गणना कक्ष क्रमांक 13 में, वार्ड क्रमांक 51 से 55 के मतों की गणना कक्ष क्रमांक 14 में, वार्ड क्रमांक 56 से 59 के मतों की गणना कक्ष क्रमांक 15 में, वार्ड क्रमांक 60 से 64 के मतों की गणना कक्ष क्रमांक 16 में, वार्ड क्रमांक 65 से 69 के मतों की गणना कक्ष क्रमांक 17 मे, वार्ड क्रमांक 70 से 74 , के मतों की गणना कक्ष क्रमांक 18 में तथा वार्ड क्रमांक 75 से 79 तक के मतों की गणना प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 19 में होगी।
इन सभी कक्षों में एक-एक अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की गई है । इसके साथ ही प्रत्येक गणना टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक और दो गणना सहायक नियुक्त किये गये हैं । उम्मीदवारों के गणन अभिकर्त्ता जिस टेबिल के लिए उन्हें नियुक्त किया गया है उस टेबिल के अलावा कहीं नहीं आ जा सकेंगे । इसी तरह ई.व्ही.एम.की गणना के लिए नियुक्त अभिकर्त्ता निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्रों की गणना के लिए प्रयुक्त कक्षों में प्रवेश नहीं पा सकेंगे और निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र की गिनती के लिए नियुक्त गणन अभिकर्त्ता ई.व्ही.एम. की गणना वाले कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकेंगे ।

उम्मीदवारों व उनके चुनाव अभिकर्त्ता और गणन

अभिकर्त्ताओं को गणना स्थल पर सुबह 8 बजे प्रवेश करना होगा । गणना अभकर्त्ताओं को प्रवेशपत्र के साथ कोई भी फोटो पहचान पत्र लाना भी अनिवार्य होगा। गणना स्थल के भीतर बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी आने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार अथवा उनके गणन अभिकर्त्ता गणना स्थल एम.एल.बी. स्कूल के गेट नंबर दो से प्रवेश कर सकेंगे। एम.एल.बी. स्कूल का गेट नंबर एक मतगणना कर्मियों और गणना के लिए नियुक्त अन्य शासकीय कर्मचारियों तथा मीडियां कर्मियों के लिए रहेगा ।
गणना टेबिल पर एक समय पर उम्मीदवार की ओर से केवल एक व्यक्ति को ही मौजूद रहने की अनुमति होगी । या तो उम्मीदवार खुद या उसका निर्वाचन अभिकर्ता अथवा उसका गणन अभिकर्त्ता में से कोई एक व्यक्ति ही एक समय पर एक टेबिल पर मौजूद रह सकता है । उम्मीदवारों अथवा निर्वाचन अभिकर्त्ताओं के लिए मतगणना केन्द्र परिसर में अलग से बैठक व्यवस्था की गई है ।

Posted on

July 17, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top