सिवनी म.प्र.

सिवनी जिले के अरी थाना अंतर्गत विगत रविवार की रात्रि अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, थाना प्रभारी अरी ने बताया कि ग्राम पिपरिया निवासी कुशनाजी बिसेन उम्र 60 ने रात्रि में अपनी पत्नी उर्मिला उम्र 45 की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी, जिसके बाद आरोपी ने सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच खेत में जाकर पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली, घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि पांच भाइयों में कुशनाजी सबसे बड़ा था, जिसकी दो पत्नियां थी, पहली पत्नी ग्राम कोड़िया टोला में निवास करती थी जो कुशनाजी को छोड़कर कई वर्षों से मायके में रह रही थी, बताया गया कि कुशनाजी शराब का आदी था और प्रतिदिन शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था, नशे की हालत में ही संभवतः उसने अपनी पत्नी की जान ली है, अरी पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 302 का प्रकरण पहले ही दर्ज कर लिया था, सोमवार को दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया!
सिवनी संवाददाता गणेश चौकसे की रिपोर्ट!


