
राशिफल
आज 12 जुलाई, मंगलवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है इस दिन सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा।मूल नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं साथ ही ग्रहों की स्थिति इस प्रकार से होगी..चंद्रमा आज राशि बदलकर धनु राशि में और शनि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अन्य ग्रह जैसे बुध और सूर्य मिथुन राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में रहने से आज ब्रह्म और छत्र नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे आज कर्क राशि वालों को बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है। सिंह राशि वालों के लिए उपलब्धियों वाला दिन रहेगा। कुंभ राशि के नौकरी और बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मीन राशि वालों के काम पूरे होंगे और मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। इनके अलावा अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा
12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- घर के नवीनीकरण अथवा बदलाव संबंधी विषयों पर विचार विमर्श होगा। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे। संपर्क के जरीये कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलने वाली है।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। साथ ही नजदीकी संबंधियों के आगमन से कार्यों में व्यवधान भी आएंगे। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी अपनी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें। कार्यभार अधिक रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए अत्यधिक लोन लेना परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि क्षमता के अनुसार ही कार्य करें।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंग में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- संयमित रहे। अनियमित दिनचर्या और खान-पान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेगी। और आप रिलैक्स हो कर व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी। जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी।
नेगेटिव- कुछ व्यवधान अथवा चुनौतियां आने से मन कुछ व्यथित रहेगा। ऐसा लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है, परंतु सकारात्मक बने रहे। जल्दी ही परिस्थितियों में सुधार भी आएगा। मित्रों अथवा किसी संबंधी के साथ व्यक्तिगत कारणों को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय- मशीनरी और खान-पान संबंधित बिजनेस में बेहतरीन अनुबंध प्राप्त होंगे। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अच्छा समय है। व्यवस्था बनाए रखने में खर्चे ज्यादा रहेंगे। ऑफिस में सहयोगीयों के साथ उचित तालमेल रखें।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति रहेगी। थोड़ी सी सूझबूझ से काम ले, जल्दी ही समस्या हल हो जाएगी।
स्वास्थ्य- पेट खराब होने की वजह से भूख ना लगना और अपच जैसी समस्याएं रहेंगी। संयमित दिनचर्या रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन – पॉजिटिव- कोई भी फैसला दिल की बजाय दिमाग से लें। इससे अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बना पाएंगे। आप अपने अंदर बहुत अधिक ऊर्जा व आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे, और अपने कार्यों को बेहतरीन कार्य रूप देने में भी सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- अपनी मेहनत के परिणाम विलंब से मिले तो चिंता ना करें तथा उचित समय का इंतजार करें। किसी भी तरह के सरकारी कार्यों को अधूरा ना छोड़े वरना कोई कार्यवाही हो सकती हैं। अपनी ईगो और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित कोई नया प्रयोग करने जा रहे हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करना जरूरी है। आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में सोच समझकर ही कोई निर्णय ले। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें।
लव- पारिवारिक वातावरण प्रेम पूर्ण और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था अनुशासित और शांतिपूर्ण रहेगी। कोई धार्मिक आयोजन संबंधी तैयारियों में समय व्यतीत होगा। सरकारी गतिविधियों में आपको बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहें।
नेगेटिव- संबंधियों के साथ अकारण ही वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। निर्णय लेने में कोई परेशानी हो तो घर के सदस्यों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी।पैसे के लेनदेन करते समय कोई भूल होने की आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना बहुत जरूरी है। मार्केटिंग और यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। सरकारी गतिविधियों से जुड़े बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों पर बॉस और उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा।
लव- परिवार जनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। विवाहेत्तर संबंधों का असर घर की सुख-शांति को खराब कर सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अत्यधिक तनाव और कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह – पॉजिटिव- समय उपलब्धियों वाला है इसका भरपूर सहयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी। दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहें।
नेगेटिव- अनावश्यक गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने से आपके अपने काम अटक भी सकते हैं। यह समय अपने कार्यों के प्रति फोकस रहने का है। अकारण ही आपका गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। कुछ समय एकांत, ध्यान आदि में जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी हालांकि परिणाम मिलने में कुछ विलंब हो सकता है। प्रॉपर्टी के सेल-परचेज से संबंधित व्यवसाय में मुनाफे दायक स्थिति बन रही है। कोई बेहतरीन डील होने की संभावना है। ऑफिस में प्रमोशन को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
लव- घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की दिक्कत परेशान करेगी। तरल पदार्थों तथा फलों का सेवन उचित मात्रा में करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। और आप अपने अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन व मेल मिलाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- परिवार में कुछ मतभेद और अलगाव होने जैसी स्थिति पर विचार विमर्श होगा। धैर्य और विवेक से कोई भी निर्णय लें। हालांकि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ भी जाएगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी।
व्यवसाय- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक समस्याओं का असर अपने व्यवसाय पर ना पढ़ने दे। बीमा तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय मैं लाभदायक स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा लोगो ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति प्रेम पूर्ण और उचित सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम प्रसंग भी मर्यादित और खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य- परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या भी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- सभी कार्य योजना बद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। घर में नजदीकी संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- अत्यधिक खर्चों की वजह से हाथ कुछ तंग रहेगा। उधार दिए हुए पैसे की वापसी के लिए प्रयास करें। दोपहर बाद किसी काम के अटक जाने से चिंता रह सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पुनर्विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें। उच्च अधिकारी तथा सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा।
लव- घर परिवार में सुखद और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में समय नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें। किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है। राजनीतिक अथवा सामाजिक क्षेत्र में आपके संपर्क महत्वपूर्ण लोगों के साथ और अधिक घनिष्ट होंगे।
नेगेटिव- इस समय अतिरिक्त जिम्मेदारियों की वजह से कुछ परेशान रह सकते हैं संबंधियों और मित्रों के साथ किसी वाद-विवाद जैसी स्थिति में उलझने से मतभेद होंगे। परंतु समझदारी से काम लेने से जल्दी ही गलतफहमियां दूर भी हो जाएंगी।
व्यवसाय- बिजनेस में अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। आपका अपने काम के प्रति पूरी तरह एकाग्र रहना आपको नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा। किसी नए काम की शुरुआत न करें।
लव- दांपत्य जीवन में सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। गैस और अपच की समस्या हेल्थ पर दुष्प्रभाव डालेगी।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वसीयत जैसे मामले किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
नेगेटिव- आपकी कोई योजना सार्वजनिक हो सकती है। जिससे नुकसान होने की आशंका है और आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी। वाहन या किसी मूल्यवान वस्तु के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा।
व्यवसाय- कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले योग्य व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, वरना इसका असर मान सम्मान और कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें और एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उचित बना रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु लापरवाही भी करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
मकर – पॉजिटिव- कोई समस्या आने पर राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े किसी इंसान की मदद आपके लिए फायदेमंद रहेगी। युवाओं को प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलने के उत्तम योग हैं। बजट के अनुसार खर्च करें।
नेगेटिव- आलस और जल्दबाजी जैसी नकारात्मक आदतों में सुधार लाना जरूरी है। नजदीकी संबंधियों के साथ व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें तथा उचित इलाज लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था अनुशासित और व्यवस्थित रहेगी। कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के एक दूसरे के प्रति भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए योगा मेडिटेशन जैसी गतिविधियां भी जरूरी हैं। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- आप जिस कार्य के प्रति अत्यधिक मेहनत और प्रयास कर रहे हैं, अब उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा।प्रतिद्वंदी भी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे, इसलिए समय का उचित सदुपयोग करें।
नेगेटिव- बिना सोचे-समझे किसी से भी प्रॉमिस ना करें। क्योंकि इस वजह से किसी संबंधी के साथ खटपट भी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा तथा फायदेमंद स्थितियां भी बन रही हैं। सरकारी कार्यों से जुड़े व्यवसाय में आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में आपका पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी समस्या को लापरवाही में ना लें, तथा उचित इलाज करवाएं। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
मीन – पॉजिटिव- आपके काम व्यवस्थित रूॉप से पूरे हो जाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिकतर समय व्यतीत होगा। आप बहुत ही सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं को कोई कैरियर संबंधी शुभ सूचना मिल सकती हैं।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी रहेगी। इसलिए ज्यादा बहस में ना उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल ना करें। बैंकिंग के कामों को स्थगित रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई समस्या आने पर तुरंत आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। अपनी मेहनत के मुताबिक बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। स्टाफ तथा सहयोगी अनुशासित रहेंगे। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है।
लव- व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए कुछ समय जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। लापरवाही करना समस्या को बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2


