pub-1657030687483830

भीषण सड़क हादसाः चुनाव ड्यूटी से लौट रहे नायब तहसीलदार की मौत, दो आरआई और दो पटवारी घायल, देर रात की सतना।

Posted on

July 9, 2022

by india Khabar 24

सतना मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में भीषण सड़क हादसे में नायब तहसीलदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो आरआई और दो पटवारी गंभीर रूप से घायल हैं जिसे उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई गई है।

जानकारी के अनुसार चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे अधिकारी-कर्मचारी का वाहन सतना जिले के मैहर कटनी बायपास के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में नागोद के नायब तहसीदार गणेश देशभ्रतार की मौके पर ही दर्दनात मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते है मैहर थाने का बल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सतना कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी देररात मौके पर पहुंचे थे।

Read More:पुलिस भर्ती का मामला: हाईकोर्ट ने आरक्षित वर्ग के मेरिटोरियस अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के हिसाब से पोस्टिंग के दिए निर्देश, सिविल जज और ADJ की भर्ती मामले की सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी

बताया जाता है कि मैहर विकास खंड के सभागंज में चुनाव ड्यूटी कर नायाब तहसीलदार लौट रहे थे, तभी देर रात 2 बजे यह हादसा हो गया। हादसे में दो आरआई और दो पटवारी भी घायल बताए जा रहे हैं।

Posted on

July 9, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top