pub-1657030687483830

Alia Bhatt की नई फिल्म Darlings का टीजर रिलीज, मेंढक और बिच्छू की कहानी बता रही एक्ट्रेस, इस दिन सिमेनाघरों में देगी दस्तक …

Posted on

July 5, 2022

by india Khabar 24

मनोरंजन

एक्ट्रेस Alia Bhatt की फिल्म ब्रह्मास्त्र के बाद अब उनकी उपकमिंग फिल्म Darlings का पहला टीजर सामने आया है. फिल्म Darlings में Shefali Shah, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी अहम भूमिका में हैं. Netflix की ये फिल्म आलिया की पहली होम-प्रोडक्शन फिल्म है. सामने आए टीजर में Alia Bhatt और विजय वर्मा को रोमांस करते देखा जा सकता है.

जिसके बाद दोनों उनकी मां के आशीर्वाद से शादी भी कर लेते हैं. हालांकि, चीजें जल्द ही बदतर हो जाती हैं. पूरा ट्रेलर एक मेंढक और बिच्छू की कहानी कहता है. वीडियो के अंत में आलिया को एक धमाकेदार मेकओवर देखने को मिल रहा है.

लोगों को पसंद आ रहा है टीजर

वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ये सिर्फ एक टीजर है डार्लिंग्स. 5 अगस्त को आ रही हूं.’ अब जैसे ही सोशल मीडिया पर डार्लिंग्स का टीजर सामने आया, वैसे ही वायरल हो गया. वहीं, आलिया के फैंस भी टीजर से काफी प्रभावित हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि आलिया ने अपने रोल में सचमुच आग लगा दी है. उनकी फिल्मोग्राफी बेहद कमाल है वो भी इतनी कम उम्र में. आलिया वाकई में आज के जमाने की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक है.

बता दें कि Alia Bhatt की फिल्म ‘Darlings’ का टीजर काफी दिलचस्प, जिसमें बहुत सारा सस्पेंस दिखाई दे रहा है. ये फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म का म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया है और गाने गुलजार ने लिखे हैं.

वहीं, डार्लिंग्स के बारे में बात करते हुए, Alia Bhatt ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘ये फिल्म उनके दिल में एक स्पेशल जगह रखती है. आलिया ने कहा- ‘ये प्रोड्यूसर के रूप में मेरी पहली फिल्म है, वो भी रेड चिलीज के साथ’. इसके अलावा आलिया जल्द ही Ranbir kapoor के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी. फिल्हाल वो अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग में बिजी हैं.

Posted on

July 5, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top