pub-1657030687483830

12 राशियों का फल

Posted on

June 26, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

26 जून, रविवार आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी है.सूर्य मिथुन राशि में संचरण करेंगे चन्द्रमा वृषभ पर संचार करेगा साथ ही आज प्रजापति योग बन रहा है। इस शुभ योग के प्रभाव से वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मीन राशि वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। सिंह राशि वाले लोग सावधान रहें। विवाद होने की आशंका है। जोखिम भरे काम भी न करें। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने की कोशिश करें। उलझनें खत्म होने लगेंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका विश्वास शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगा।
नेगेटिव- वाद-विवाद की स्थिति से परहेज करें। घर में ही किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है। विद्यार्थी लोग भी आज पढ़ाई में ध्यान ना देकर घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ करेंगे। यह समय अपने भविष्य को बनाने का है।
व्यवसाय- निजी कामों में व्यस्तता की वजह से काम में समय नहीं दे पाएंगे। फोन से आपको कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकता है। इसलिए सचेत रहे। सरकारी नौकरी में मुश्किलें आ सकती हैं।
लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। मनोरंजन तथा हास परिहास में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो आपकी समस्या खत्म हो सकती हैं। परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में दिन बीतेगा। घर के बदलाव संबंधी योजनाएं क्रिया रूप में परिणित हो सकती हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि किसी पैतृक संपत्ति अथवा किसी अन्य बात को लेकर भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद होने की संभावना लग रही हैं। परंतु जरा सी सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी।
व्यवसाय- अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क स्थापित करके अपना काम पूरा करें। अकेले ही निर्णय लेने में कुछ दिक्कतें आएंगी। युवा अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। तरक्की भी संभव है।
लव- पारिवारिक संबंधों में किसी प्रकार की तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। घर के कामों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ तथा भारी खानपान की वजह से गैस व कब्ज की शिकायत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतम समय हास परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी। तथा कुछ खास विषयों पर चर्चा भी होगी।
नेगेटिव- किसी तरह का हिसाब किताब करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। क्योंकि आप अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त नहीं हो पाएंगे। इसलिए लापरवाही करने की बजाय काम को स्थगित ठीक करना उचित है।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी गतिविधियों में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। लेकिन आप फोन द्वारा अपनी पार्टियों से काम संबंधी सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको कुछ ऑर्डर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी वाले लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी।
लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत होने से आपका सहयोग व देखभाल उन्हें खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- सेहत में सुधार होने से खुद को बेहतर महसूस करेंगे और अपने कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- बच्चों पर कठोर नियंत्रण ना करके आज उन्हें भी अपने अनुसार दिन व्यतीत करने की आजादी दे। इससे उनकी आत्म निर्भरता बढ़ेगी। आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक संपर्क सूत्रों के साथ फोन या मेल मिलाप द्वारा कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती है। जो कि फायदेमंद साबित होगी। पार्टनरशिप में अपने सहयोगियों के साथ उचित तालमेल रहेगा। कार्यस्थल की व्यवस्था भी बेहतर होगी।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आ सकती है।
स्वास्थ्य- अपने ऊपर जिम्मेदारियों का अधिक बोझ ना ला दें। अत्यधिक थकान की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- लोगों के साथ मेल मिलाप रखे तथा अपने विचारों का आदान-प्रदान भी करें। आपको समाज में मान सम्मान और यश की भी प्राप्ति होगी। आपके पर्सनल काम भी काफी हद तक पूरे होंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि पड़ोसियों के साथ नोकझोंक हो सकती हैं। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें वरना इसका असर मानसिक सुकून पर भी पड़ेगा। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- किसी भी तरह की रिस्क लेने से बचें। कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यक्तिगत व्यस्तता के बावजूद व्यवसाय के लिए भी उचित समय निकालना जरूरी है। किसी सहकर्मी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों के बीच चल रहे तनाव का असर परिवार पर ना आने दे। आपस में ही बैठकर सुलझाएं तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- हल्की कमजोरी महसूस करेंगे। लेकिन लापरवाही न करें। तुरंत दवाई लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- घर परिवार के सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन शॉपिंग में मजेदार समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सदस्यों की सुविधाओं का ध्यान रखने में आज आपका पूरा समर्पण रहेगा। आपके पर्सनल काम भी सुचारू रूप से संपन्न होंगे।
नेगेटिव- आपकी किसी लापरवाही अथवा आलस की वजह से कोई खास काम अधूरा रह जाएगा। कभी-कभी आपकी विचारों की संकीर्णता परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसलिए अपने व्यवहार व विचारों को संयमित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाएं बनेगी। पारिवारिक लोगों की भी उसमें दिलचस्पी व योगदान आपके कार्यों में कुछ नई दिशा भी प्रदान कर सकता है। फाइनेंस संबंधी कार्य बहुत ही ध्यान पूर्वक करें कुछ गलतियां होने की आशंका है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य प्रफुल्लित और खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- आज किसी खास समस्या का समाधान निकलने से राहत मिलेगी। घर में बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग तथा आशीर्वाद व खुशी आपको सुखद अनुभूति करवाएगी। बच्चे भी अनुशासित व आज्ञाकारी रहेंगे।
नेगेटिव- स्वास्थ्य में हल्की फुल्की परेशानी रहने की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। चिंता ना करें तथा उचित आराम ले तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ भी समय व्यतीत करें। जल्दी ही समस्याओं का निवारण भी हो जाएगा।
व्यवसाय- स्वास्थ्य ठीक ना होने की वजह से कई काम अधूरे रह जाएंगे। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य ही बनी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है। हालांकि आप पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य पूर्ण कर लेंगे।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मुश्किल है उत्पन्न कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। अत्यधिक गर्मी और प्रदूषण में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। दिल की बजाए दिमाग से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कोई गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका गुस्सा व हस्तक्षेप पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। अपने स्वभाव को सकारात्मक बनाकर रखें। तथा दूसरों के मामलों में ज्यादा रुचि ना ले। कोई व्यक्तिगत समस्या भी परेशान करेंगे।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल है। इसका उचित उपयोग अपने व्यवसायिक कार्यप्रणाली संबंधी योजनाओं को बनाने में करें। इसके लिए वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कमीशन संबंधित काम पूरा होने से अच्छा पैसा मिलेगा।
लव- घर के कार्यों में आपका रुचि लेना जीवन साथी को खुशी प्रदान करेगा। इससे घर का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ नकारात्मक विचारों को ना पनपने दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर आपके लिए मान सम्मान तथा नई उपलब्धियां उपलब्ध करवाएगा। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क भी बनेंगे। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे।
नेगेटिव- छोटी सी गलती अथवा लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर दोबारा सोच-विचार अवश्य करें। विद्यार्थियों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान भटकेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर बनाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। यहां योजनाएं भविष्य में लाभदायक साबित होने वाली हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आज काम संबंधी नीतियों पर विचार विमर्श करने का उचित समय है।
लव- पति-पत्नी घर में चल रही किसी समस्या को साथ बैठ कर सुलझाएं, तो अवश्य ही सफल होंगे। और घर का वातावरण सुखद हो जाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- खास लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। उनकी राजनीतिक ताकत आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में भी बेहतर सुधार आएगा।
नेगेटिव- अपने पर्सनल काम में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों को नजरअंदाज ना करें, इससे उनके साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों व संगति पर भी नजर रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको कई मुश्किलों से बचा सकती हैं।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर काम का बोझ बहुत कम रहेगा। इस समय का सदुपयोग अपने पेपर में फाइलों को सुव्यवस्थित करने में करें। व्यवसाय संबंधी नई नीतियों पर भी विचार करें और साथ ही अमल करने का प्रयास करें।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- आज आपका दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा और देखभाल संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। साथ ही अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी व्यवस्थित रखेंगे। इससे आप भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत रहेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें और उन पर रोक-टोक आपके संबंधों के बीच में दूरियां ला देती है। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है। वास्तु के नियमों का ध्यान रखें। मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन सफलता के योग बने हुए हैं। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में घर परिवार में पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा। जो उनके संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएंगे।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकते हैं ज्यादा तनाव लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- प्राकृतिक दिनचर्या अपनाएं। आपको शारीरिक और मानसिक सुकून मिलेगा। साथ ही अपनी आंतरिक छुपी हुई प्रतिभा को रचनात्मक संबंधी कार्यों में लगाए। आज कोई आपका विशेष प्रयोजन भी हल हो सकता है।
नेगेटिव- घर में किसी बात को लेकर वाद विवाद का वातावरण व्याप्त हो सकता है। कोई नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आप को इस समस्या से उबरने में आपकी मदद करेगा। अपने सामान का ध्यान खुद रखें। कोई कीमती चीज भी खोने की आशंका लग रही है।
व्यवसाय- कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। व्यवसायिक स्थल पर सभी कार्य स्टाफ की मदद से सुचारू रूप से व्यवस्थित होते जाएंगे। सरकारी सेवारत लोगों को तो अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा तथा समय हास-परिहास में व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक बताबरण से अपना बचाव रखें। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Posted on

June 26, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top