pub-1657030687483830

12 राशियों का फल

Posted on

June 24, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज 24 जून, शुक्रवार आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। अश्वनी नक्षत्र है।सूर्य मिथुन राशि पर और चन्द्रमा मेष राशि पर रहेगा जो सितारे सुकर्मा नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष, मिथुन और तुला राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। सिंह और मकर राशि वाले लोगों की इनकम बढ़ने के योग हैं। कन्या राशि वालों को परेशानियों से राहत मिलेगी और नई योजनाओं पर काम करने के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। मीन राशि के लोगों को अचानक फायदा होने के योग हैं। वहीं, वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- सकारात्मक विचारधारा के लोगों के संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। जिससे आप अपने अंदर सकारात्मक बदलाव भी महसूस करेंगे। जीवन स्तर को सुधारने के लिए सिद्धांतवादी तथा व्यापक दृष्टिकोण भी रखेंगे।
नेगेटिव- घर की मूल्यवान चीजों की खरीदारी में खर्च होगा। जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है। अपनी मूल्यवान वस्तुओं को बहुत संभाल कर रखें, उनकी खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। युवाओं को अपने करियर संबंधी चिंता रहेगी।
व्यवसाय- अधिकतर व्यावसायिक काम समय पर निपट जाएंगे। लेकिन काम का लोड ज्यादा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यापार में लिए गए जरूरी फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
लव- अपने प्रियजनों और पारिवारिक लोगों की परवाह करना आप के मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सुस्ती और आलस हावी हो सकते हैं। खानपान हल्का सुपाच्य ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहने से कई नई जानकारियां मिलेंगी। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति रखें। विद्यार्थी गण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। इस समय वे पूरी तरह अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा मौज मस्ती से ध्यान हटाकर अपने कैरियर और भविष्य संबंधी गतिविधियों पर फोकस रहे।इस समय आपका ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है। किसी को पैसा उधार भी ना दें, क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं और यह परिवर्तन लाभदायक भी साबित होगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। आने वाले दिनों में इनके उचित परिणाम प्राप्त होने वाले हैं।
लव- अपने किसी भी योजना को कार्य रूप देने में अपने जीवन साथी तथा परिवारजनों की सलाह अवश्य लें। प्रणय संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- घुटनों तथा टांगों का दर्द बढ़ सकता है। वायु बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- आस-पड़ोस की गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद से रोक संबंधी कोई प्लानिंग है, तो आज वह क्रियान्वित हो सकती है। संतान की किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की अधिकता रहेगी। किसी को पैसा उधार ना दें अन्यथा वापसी की उम्मीद नहीं है।
व्यवसाय- किसी व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। इस समय परिस्थितियां लाभदायक है। साथ ही धन प्राप्ति के ग्रह योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का परिवर्तन करना भी लाभदायक रहेगा।
लव- किसी नजदीकी रिश्तेदार के हस्तक्षेप की वजह से दांपत्य जीवन में कुछ गलतफहमी भी हो सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में सावधान रहें।
स्वास्थ्य- इस समय चोट या एक्सीडेंट होने जैसी आशंका लग रही है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। और अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यस्तता बनी रहेगी, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रो की सलाह भाग्य उदय दायक साबित होगी। कोर्ट केस में भी स्थिति में आपके पक्ष में होने के योग हैं।
नेगेटिव- निवेश संबंधी कार्यों को फिलहाल टाल दे। इस समय रूपए-पैसे संबंधी कोई भी निर्णय लेना नुकसान देगा।अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में आज सकारात्मक हलचल का समय है। महत्वपूर्ण आर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो अभी उससे संबंधित और अधिक सोच विचार करें।
लव- घर का वातावरण बहुत ही सुखमय तथा शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत रहेगी। समय-समय पर उचित आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- घर में नजदीकी लोगों का आगमन होगा और माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मस्तिष्क में नई-नई योजनाएं बनेगी। जो कि घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए बेहतर साबित होगी। इसलिए उन पर तुरंत अमल करना भी शुरू करें।
नेगेटिव- इस समय भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु अनुभवी लोगों की मध्यस्थता से समस्या का निवारण भी जल्दी ही हो जाएगा। संतान की संगति पर जरूर नजर रखें। समय रहते कठोर निर्णय लेना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- आय की स्थिति बेहतर रहेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में कुछ सुधार संबंधी निर्माण में बहुत अधिक खर्चा हो जाएगा। परंतु आर्थिक संबंधी दिक्कत नहीं आएगी। युवा वर्ग का भी पारिवारिक बिजनेस में रुचि बढ़ेगी।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। परंतु आपका उनकी देखभाल करना तथा पारिवारिक कार्यों में सहयोग करना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा।
स्वास्थ्य- अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। इस समय चिंता और तनाव की वजह से सिर दर्द रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- अपनी विचारधारा तथा योजनाओं पर अमल करने का उचित समय है। आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर की देखरेख तथा सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी आपका बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के साथ चल रहा मनमुटाव जरा सी समझदारी और सूझबूझ द्वारा जल्दी ही दूर हो जाएंगा। खर्चों की अधिकता की वजह से भी चिंता रहेगी।यह समय चिंता के बजाय धैर्य और संयम से व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यावसायिक स्थिति बेहतर होगी। परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवर्तन संबंधी योजनाएं जल्दी क्रियान्वित होंगी। पार्टनरशिप के व्यवसाय में अभी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।
लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह बेहतर सामंजस्य बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु ब्लड प्रेशर की जांच नियमित करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- व्यक्तिगत गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। आपका सिद्धांतवादी तथा व्यापक दृष्टिकोण समाज में आपकी छवि को और अधिक निखरेगा। कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने की उचित संभावना है।
नेगेटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों पर खर्च करते समय बजट का भी ध्यान जरूर रखें। किसी पारिवारिक सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर चिंता रह सकती है। इस समय धैर्य और विवेक द्वारा समस्या को सुलझाए।
व्यवसाय- व्यवसाय में कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। परंतु आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से समाधान भी निकाल लेंगे। आप कार्यक्षेत्र में कुछ ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जो कि आपके लिए बहुत अधिक फायदेमंद साबित भी होंगे।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में नज़दीकियां आएगी। प्रेम माधुर्य भी बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- इसमें आपने उपलब्धियां, उम्मीद संबंधी जो सपने सजाए थे, वह काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। इसलिए पूरे जोश व मेहनत के साथ अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। प्रतिस्पर्धा के दौर में खुद को साबित करने का अच्छा मौका है।
नेगेटिव- आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से मन कुछ उदास रहेगा। अगर घर में किसी नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी करते समय उसकी क्वालिटी और अपने बजट का जरूर ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सरकारी कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्चाधिकारी से विवाद अथवा झगड़ा हो सकता है। जिसकी वजह से आपकी नौकरी में भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए धैर्य और संयम बना कर रखना अति आवश्यक है।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे। प्रेम और रोमांस के मामले में लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अन्यथा लापरवाही की वजह से पेट खराब रहता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति बनी रहेगी। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में पूरी ऊर्जा के साथ ध्यान लगा पाएंगे। विद्यार्थियों को किसी विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही की वजह से किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर ले।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी किसी भी गतिविधि में अपनी सामर्थ्य से ज्यादा व्यय ना करें। पार्टनरशिप संबंधी किसी भी काम में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी गलतफहमी संबंधों को खराब कर सकती है।
लव- आपकी थकान और तनाव को दूर करने के लिए पारिवारिक लोग आपकी जरूरतो का पूरा ध्यान रखेंगे। तथा आपसी संबंध भी खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से जोड़ों का घुटनों में दर्द की समस्या रहेगी। इस समय गैस पर बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बढ़ेगा और उसकी वजह से आपके व्यवहार में बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन आएगा। दूसरों के दुख दर्द और तकलीफ में उनकी सहायता करना आपका विशेष गुण रहेगा।
नेगेटिव- लोन अथवा कर्जा लेने की स्थिति बन रही है, तो अपने सामर्थ्य का जरूर ध्यान रखें। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं है। अकस्मात के खर्चे परेशान करेंगे। वाहन लेने की जल्दबाजी ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा तथा उन में पुनः गति आएगी। आय की स्थिति बेहतर होने से आर्थिक समस्या भी हल होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने ऑफिशियल कार्यों के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। तथा परिवार में भी सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक सोच-विचार से तनाव और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय अपनी रूचि पूर्ण कार्यों में भी लगाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। किसी विशेष मुद्दे पर भी विचार विमर्श हो सकता है। युवाओं को किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में अपनी समस्या का हल मिल सकता है।
नेगेटिव- बच्चों पर कठोर नियंत्रण ना करके मित्रवत व्यवहार करें। इससे वह आसानी से अपनी समस्याओं को आपके साथ शेयर कर आएंगे। आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। इस बात का ध्यान अवश्य रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी की लापरवाही से कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका है। इसलिए बेहतर होगा कि अधिकतम निर्णय आप स्वयं ही ले। अपनी देखरेख में ही ऑर्डर तैयार करवाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों की ऑफिस की मित्रों के साथ गेट-टुगेदर करने की योजना बनेगी
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। इस समय एक्सरसाइज और योगा पर अवश्य कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए कुछ अप्रत्याशित लाभ उत्पन्न कर रही है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मसला चल रहा है, तो आज उसका फैसला आप के हक में हो सकता है। किसी राजनैतिक व्यक्ति द्वारा आपको उपलब्धि भी हासिल होने वाली है।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति रहेगी। अपने अनावश्यक खर्चो पर रोक लगाएं। अपनी कोई भी योजना किसी के समक्ष शेयर ना करें, अन्यथा आपको ही हानि का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग घूमने-फिरने में अपना समय व्यतीत करके अपना ही नुकसान कर बैठेंगे।
व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानी से करें। परंतु किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने पेपर वर्क को सावधानी से करें, क्योंकि इस समय किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की आशंका बन रही है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति महीने से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय लापरवाही ना करके तुरंत इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

Posted on

June 24, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top