pub-1657030687483830

12 राशियों का फल

Posted on

June 17, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज 17 जून, शुक्रवार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि होने के साथ इंद्र और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। निवेश के लिए वृष राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। कर्क राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी है। वृश्चिक राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। वित्तीय मामलों में सुधार होने के योग हैं। धनु राशि वाले लोगों की तरक्की के योग बनेंगे। इनके अलावा जिससे मेष राशि वाले लोग बिजनेस में सावधानी रखें। मिथुन राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं। बिजनेस में भी रुकावट के योग हैं। कन्या राशि वाले लोग बिजनेस में सावधान रहें। वहीं, अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- परिवार जनों के साथ घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों की रूपरेखा बनेगी। कुछ उपलब्धियां भी सामने आएंगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप दें, सफलता सुनिश्चित है।
नेगेटिव- बच्चों को ज्यादा डांट-फटकार से उनके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है तथा हीनता की भावना भी आ सकती हैं। कहीं भी वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय ना लगाकर पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। कामकाज में किसी प्रकार का पेपर वर्क या ऑर्डर पूरा करते वक्त अच्छे से जांच पड़ताल करें। लापरवाही न होने दें। लेकिन फिर भी रुका काम अचानक हो जाएगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- बीपी तथा डायबिटिक व्यक्ति अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखे, तथा लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- निवेश करने के लिए समय अनुकूल चल रहा है। बहुत समय बाद घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आप को सुकून देंगी।
नेगेटिव- व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों से मार्गदर्शन अवश्य ले।आपके किसी जिद अथवा व्यवहार की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखना आपके लिए हितकर नहीं है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर उचित व्यवस्था बनाकर रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के बीच मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। घर की सुख-शांति तथा व्यवस्था बनाए रखें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- पेट खराब रहने की वजह से अस्वस्थ महसूस करेंगे। हल्का खानपान रखे तथा उचित इलाज भी ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- घर में मांगलिक काम की कोई योजना बनेगी और खुशी वाला माहौल रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन इनकम अच्छी होने से हालात सुधर जाएंगे।
नेगेटिव- अचानक ही कोई नकारात्मक बात उठने से मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। कोशिश करके इन बातों को हावी ना होने दें, तथा परिस्थितियों को संभाल कर रखें। आज किसी भी प्रकार के लेनदेन संबंधी मामले स्थगित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। अपने स्वभाव को बहुत ही सहज बनाकर रखे, गुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने कामों को बखूबी अंजाम देंगे जिससे उच्चाधिकारियों के बीच उनकी सराहना भी होगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं। ब्लड प्रेशर से संबंधित किसी समस्या में अपना ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां सकारात्मक रहेंगी। किसी खास इंसान की मदद मिल सकती है। कोई निजी काम पूरा होगा। जिससे आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी संबंधी किसी कार्य को लेकर कुछ टेंशन रह सकती हैं। किसी भी मेलजोल या मीटिंग संबंधी कार्य में बातचीत करने से पहले रूपरेखा अवश्य बनाएं। क्योंकि गलत शब्दों के प्रयोग से बाद में पछताना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यस्ततापूर्ण दिनचर्या रहेगी। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। व्यवसायिक स्थल पर आप अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। लेकिन समय के अनुसार अपने काम करने के तरीकों में भी बदलाव लाएं।
लव- परिवार के साथ मिलकर बैठना और हास परिहास करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा। तथा आप दिन भर की थकान भूल जाएंगे।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए योगा, प्राणायाम आदि पर ध्यान दें। व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- नई जानकारियां मिलेगी। युवाओं को उपलब्धि हासिल होने के योग हैं। खर्चे ज्यादा होंगे। साथ ही इनकम सोर्स भी बढ़ेंगे।
नेगेटिव- मन में कुछ नकारात्मक विचार उठेंगे। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त रखें। परंतु पर्सनल लाइफ से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। लेकिन मेहनत ज्यादा और फायदा कम होने जैसी स्थिति बनेगी। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें। कोई बेहतर ऑर्डर मिलने की संभावना है।
लव- विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव उठ सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- काम की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी। तनाव ना ले। और सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। मेलजोल बढ़ेंगे, तथा यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। कोई पेमेंट आदि फंसी हुई है, तो आज प्रयास करने पर वसूल हो सकती हैं।
नेगेटिव- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग लापरवाही की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम करें। प्रोफेशन से संबंधित अपनी फाइलें और पेपर पूरी तरह कंप्लीट रखें। कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे।
स्वास्थ्य- गला खराब होने की वजह से कुछ बुखार जैसी फीलिंग रहेगी ।लापरवाही ना बरतें, और उचित इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- दूरदराज के संबंधियों और मित्रों के साथ पुनः संबंध स्थापित होंगे और आपसी प्रेम प्यार भी बढ़ेगा। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। इसलिए अपने पक्षों को मजबूत करके रखें।
नेगेटिव- अपने काम से ही मतलब रखें तथा दूसरों के काम में हस्तक्षेप ना रखें, और ना ही बिन मांगे सलाह दें। किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के साथ कहासुनी हो सकती हैं। बच्चों की समस्याओं के समाधान में भी कुछ समय अवश्य लगाएं।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों के लिए समय ज्यादा अनुकूल तो नहीं है, लेकिन फिर भी गतिविधियों में सुधार जरूर होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम अच्छे से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा बना रहेगा। तथा कोई पारिवारिक महत्वपूर्ण कार्य भी आपके मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है। बाहर के खाने-पीने की चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ समय आत्ममंथन करने से आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। अगर घर की आंतरिक परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय ग्रह स्थितियां अनुकूल है।
नेगेटिव- वक्त के अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन लाएं। इससे आपके संबंध उचित बने रहेंगे। अहम की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद विवाद हो सकता है। परंतु हर समस्या का आप अपने व्यवहार कुशलता द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे।
व्यवसाय- नए काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें। पहले उस पर सोच-विचार करने में समय लगाने की जरूरत है। इस समय वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में हालात सामान्य रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच इगो संबंधी टकराव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- किसी विशेष कार्य को लेकर की गईआप की लगन और मेहनत के आज अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ खास विद्याओं के प्रति आपकी रूचि जागृत होगी। आपकी तरक्की के लिए भी कुछ नए मार्ग प्रशस्त होने जा रहे हैं।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधित कार्यों में कुछ विलंब उत्पन्न हो सकता है। परंतु काम शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं के संभाल खुद ही करें। क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है।
व्यवसाय- व्यवसायिक संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्य में बहुत अधिक ध्यान दें। जो कि फायदेमंद रहेगे। सरकारी मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। तथा मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस होगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी। आपके अच्छे स्वभाव की वजह से घर और समाज में आपकी तारीफ होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला भी हल होगा। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- कई बार आप काल्पनिक योजनाएं बना लेते हैं, जिसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी जाते हैं। इसलिए हकीकत का सामना करें। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। आपने आत्मबल को ही मजबूत बनाकर रखें।
व्यवसाय- इस समय अत्यधिक मेहनत और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। इसलिए अपने कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। दूसरों की बातों में ना आएं।
लव- घर के सभी सदस्यों को अपने मन मुताबिक काम करने की कुछ आजादी मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- बदलते वातावरण का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही ना बरतें तथा अपना पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे तथा सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होगी। आज दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से उसका समाधान निकालें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें, इससे प्रतिनिधियों में जलन की भावना आ सकती हैं। आर्थिक निवेश संबंधी कार्यों को अधिक ध्यान पूर्वक करने की जरूरत है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक स्थल पर चौकन्ना रहने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। स्वयं ही सारे निर्णय लें। ऑफिशियल मामलों में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी।
लव- परिवार जनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी बदनामी का कारण भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- जोड़ों तथा मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है। गैस वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय से सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में निकट संबंधियों के आगमन से मस्ती भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- कुछ लोग भावनात्मक रूप से आप को कमजोर करने के लिए अफवाहें फैलाएंगे।एसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है। विद्यार्थीयों का ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौज मस्ती में लगा रहेगा।
व्यवसाय- आज दिनभर व्यस्तता और दौड़-भाग रहेगी। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना रखें। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकी आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Posted on

June 17, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top