pub-1657030687483830

सचिव, रोजगार सहायक के भ्रष्टाचार से परेशान होकर कलेक्टर को सौंपा आवेदन

Posted on

May 12, 2022

by india Khabar 24

लोकेशन मंडला

मंडला:- मंडला जिले के जनपद पंचायत मंडला अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरवारा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, जहां पर सचिव और रोजगार सहायक योजनाओं की राशि से होली खेली जा रही है। सचिव‌‌ और रोजगार सहायक मेढबंधान,बोल्डर डेम, वृक्षारोपण जैसे सरकारी कार्यो, प्रधानमंत्री आवास में भी पात्र हितग्राहियों के नाम काट रहे हैं ऐसा ही एक मामला सामने है जानकारी के मुताबिक मूरत लाल पटेल पिता स्वर्गीय श्री प्यारे लाल पटेल ने कलेक्टर को अपनी आवास के समस्या के विषय में आवेदन दिया। जिसमें यह कहा गया है कि मूरत लाल पटेल अत्यंत ही गरीब वृद्ध व्यक्ति है जो कि पूर्णता है आवास हीन है तथा वर्तमान में अपने बड़े भाई के मकान पर अपने परिवार के साथ रहता है। आवेदक के परिवार में आवेदक की पत्नी एवं पुत्रवधू है। जिनका नाम आवास प्लस की सूची क्रमांक 80 में था। जिसमें ग्राम पंचायत टिकरवारा में वर्तमान आवास सूची में नाम काट दिया गया है तथा ग्राम पंचायत द्वारा नाम काटने की सही जानकारी नहीं बताई जा रही है तथा वर्तमान में जिन व्यक्तियों के नाम से आवास बन रहे हैं उन्हें पूर्व में अपात्र कर दिया गया था तथा उन्हीं व्यक्तियों का आवास वर्तमान में बनाई जा रही है। ऐसे हितग्राही व्यक्तियों की आवाज बनाए जा रहे हैं जिन व्यक्तियों के पुत्र शासकीय कर्मचारी है तथा उनके पास अधिक भूमि है तथा उनमें से कुछ हितग्राही व्यक्तियों के पास पक्का मकान भी निर्मित है। शासन के नियमानुसार बिंदु 13 में जो नियम दर्शित है। उनके अनुसार मकान नहीं बनाए गए हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत टिकरवारा में आवास निर्माण हो रही धांधली के विरुद्ध शासकीय टीम गठित कर उचित जांच कराई जावे। वही आवेदक ने आवास योजना का लाभ दिलवाया जाने के लिए जनसुनवाई में कलेक्टर को लिखित शिकायत कर मांग की

Posted on

May 12, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top