जबलपुर/सिवनी: जबलपुर के गौ रक्षकों की तत्परता से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 50 से अधिक गोवंश को सुरक्षित बचा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, तस्करों द्वारा कटनी से एक आयशर (Eicher) ट्रक में 50 से अधिक गायों को ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही जबलपुर के गौ रक्षक गौरव राजपूत और आदित तिवारी ने अपनी टीम के साथ ट्रक का पीछा शुरू किया।
गौ रक्षकों ने घेराबंदी करते हुए सिवनी के पास बंजारी माता मंदिर के समीप चक्का जाम कर ट्रक को रोका और सभी गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया। इसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Views: 54





