pub-1657030687483830

ग्राम इमझिरी में जुआ, सट्टा और अवैध शराब बिक्री का आरोप, ग्रामीणों ने SP से लगाई कार्रवाई की गुहार

Posted on

November 12, 2026

by india Khabar 24

 

नरसिंहपुर। जिले के करेली थाना क्षेत्र के ग्राम इमझिरी में जुआ, सट्टा और अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। गांव के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत आवेदन सौंपकर गांव में संचालित कथित अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में खुलेआम जुआ, सट्टा और अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि अवैध गतिविधियों में शामिल कुछ लोग कथित तौर पर पुलिस को प्रतिमाह एक लाख रुपये देने की बात कहकर ग्रामीणों पर रौब झाड़ते हैं और कहते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

इस कथित बयान से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने तथा कथित पुलिस संरक्षण के आरोपों की भी जांच कराने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन ग्रामीणों की इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और ग्राम इमझिरी में अवैध गतिविधियों पर कब तक अंकुश लग पाता है।

इंडिया खाबे 24 | नरसिंहपुर

Posted on

November 12, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top