विशेष संवाददाता, बंडा (सागर)
मध्य प्रदेश: सागर जिले के बंडा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।
मध्य प्रदेश: सागर जिले के बंडा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।
वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने सीधे प्रभावित गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जहरीली शराब का शिकार हुए मरीजों की स्थिति का जायजा लिया और डॉक्टरों को त्वरित व उच्च स्तरीय इलाज सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
प्रशासन का बड़ा एक्शन: 6 शराब दुकानें सील, शुरू हुई सैंपलिंग
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में फैले अवैध शराब नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया एहतियाती कदम उठाते हुए बंडा क्षेत्र की 6 शराब दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इन दुकानों और क्षेत्र के अन्य ठिकानों से शराब के सैंपल (नमूने) जब्त कर उन्हें तत्काल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि जहरीले तत्वों की पुष्टि की जा सके। अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि अवैध शराब के इस काले कारोबार में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ बेहद कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की जनता से अपील: लक्षण दिखते ही तुरंत पहुंचें अस्पताल
हादसे के बाद किसी भी अन्य जनहानि को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक बेहद जरूरी स्वास्थ्य चेतावनी और अपील जारी की है। प्रशासन ने कहा है:
“यदि पिछले कुछ दिनों में किसी भी व्यक्ति ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द, धुंधला दिखना, घबराहट या तेज बुखार जैसे कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो वे इसे सामान्य बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें। एहतियात के तौर पर ऐसे सभी लोग तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी चिकित्सकीय जांच कराएं ताकि समय रहते उनका इलाज शुरू किया जा सके।”
इस बीच, उत्तर प्रदेश के ललितपुर से जुड़े इस शराब माफिया नेटवर्क के स्थानीय मददगारों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
Post Views: 9



