नरसिंहपुर जिले के थाना गोटेगांव के झौतेश्वर चौकी एक ग्राम में 8 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कृत एवं हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और बालिका तथा आरोपी की पतासाजी के लिए 5 से 6 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। संभावित घटनास्थल एवं ग्राम से लगे जंगल क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 40-50 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।
सघन खोजबीन के , बाद पुलिस टीम को नाबालिग बालिका का शव बरामद किया । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना कारित करने वाले आरोपी को भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।
जानकारी प्राप्त हुई है कि पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा इस प्रकरण के संबंध में शीघ्र ही प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।




