जबलपुर।
शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने के उद्देश्य से जिलेहरीघाट स्थित नर्मदा गार्डन में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘नवपंख सामाजिक विकास संस्था’ जबलपुर द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) और आकर्षक उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इसके साथ ही, अन्य सभी विद्यार्थियों को भी बेहतर भविष्य की प्रेरणा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था।
समाज में शिक्षा का महत्व पहुँचाना मुख्य उद्देश्य
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वार्षिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना, उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा समाज के हर वर्ग तक शिक्षा के महत्व को पहुँचाना है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला अध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा किया गया। समारोह के समापन पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन के अंत में फाउंडर अध्यक्ष आराधना साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सह सचिव दिनेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अजय साहू, डॉ. श्रद्धा समीर खरे, मनोरमा साहू, अवतार सिंह, विभा राजकुमार पटेल और अंशुल सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Post Views: 12