pub-1657030687483830

अवैध शराब तस्करी पर नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ के तहत 2 तस्कर गिरफ्तार, ₹1.13 लाख का माल ज़ब्त

Posted on

August 6, 2026

by india Khabar 24


नरसिंहपुर।
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि इमलिया रोड की तरफ से अवैध शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम चरगवां कला के पास प्रभावी घेराबंदी की। जैसे ही तस्कर वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया।
6 पेटी शराब और बाइक ज़ब्त
पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 पेटी देशी मसाला और प्लेन शराब बरामद की है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी मौके से ज़ब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, ज़ब्त की गई शराब और वाहन (मशरूका) की कुल कीमत लगभग 1.13 लाख रुपये आंकी गई है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

Posted on

August 6, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top