छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत ग्राम नेर के तत्वाधान में इस वर्ष पवित्र सावन मास एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक नागद्वारी कावड़ पदयात्रा का आयोजन होने जा रहा है। यह भव्य यात्रा आगामी 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को पचमढ़ी से प्रारंभ होकर चौड़ागढ़ एवं भूराभगत महादेव मंदिर तक जाएगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष और परम हनुमान भक्त श्री जयकुमार नागवंशी जी ने बताया कि इस विशाल कावड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सहित संपूर्ण विश्व का कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करना है। धार्मिक आस्था और शिवभक्ति को समर्पित इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
9 पवित्र नदियों के जल से होगा जलाभिषेक
इस कावड़ यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि शिवभक्त इसमें पवित्र मां नर्मदा के जल (गंगाजल स्वरूप) सहित देश की नौ प्रमुख नदियों का पावन जल लेकर पदयात्रा करेंगे। इस जल से चौड़ागढ़ भूराभगत महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विशेष जलाभिषेक किया जाएगा।

देश-विदेश से जुटेंगे लाखों श्रद्धालु
प्रथम वर्ष आयोजित हो रही इस कावड़ यात्रा में मध्यप्रदेश के अलावा देश और विदेश से भी लाखों की संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा का शुभारंभ पचमढ़ी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होगा। इसके बाद श्रद्धालु “बम बम भोले”, “हर हर महादेव” और “जय श्री राम” के गगनभेदी जयघोषों के साथ घने जंगलों और दुर्गम रास्तों से होते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ेंगे।

अध्यक्ष ने की शामिल होने की अपील
समिति के अध्यक्ष श्री जयकुमार नागवंशी जी ने देशभर के सभी श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं और धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक नागद्वारी कावड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने सभी से इस आस्था और सेवा के पावन संकल्प में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Post Views: 11