pub-1657030687483830

ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 क्विंटल गांजा जब्त, तीन कारों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Posted on

May 14, 2026

by india Khabar 24

शहडोल——जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यौहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में ब्यौहारी, देवलोंद और जयसिंहनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 4 क्विंटल अवैध गांजा जब्त किया है। इस दौरान तीन लग्जरी वाहन, सात मोबाइल फोन और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्यौहारी-सीधी मार्ग पर मंटोला के पास कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। थाना ब्यौहारी, देवलोंद और जयसिंहनगर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान तीन वाहनों से कुल 399 किलो गांजा बरामद किया गया।

पहली कार्रवाई में बलेनो कार से 106 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसमें आरोपी शेखर शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में XL6 कार से 170 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसमें राजकुमार गुप्ता को पकड़ा गया। वहीं XUV 300 वाहन से 123 किलो गांजा जब्त कर आरोपी रामप्रकाश पटेल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त गांजा, वाहन और मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 75 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई में साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

शहडोल से सत्येंद्र सोनी

Posted on

May 14, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top