जबलपुर:
जबलपुर में शादी का प्रलोभन देकर एक महिला का शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर कुल्हाड़ी से काटकर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता नूरजहाँ खान ने इस संबंध में महिला थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक (SP) जबलपुर को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शोरूम में काम के दौरान हुई थी पहचान
शिकायत के अनुसार, पीड़िता अपने पूर्व पति से अलग होकर अपनी बच्ची के साथ रहती है और नेटवर्क मार्केटिंग का काम करती है। करीब दो साल पहले एक टी.बी.एस. स्कूटी शोरूम में काम सीखने के दौरान उसकी मुलाकात कुण्डम के वनवार निवासी रोहित झारिया से हुई थी। आरोपी गाड़ियों के ट्रायल का काम करता था। करीब चार महीने पहले आरोपी ने काम के बहाने पीड़िता का मोबाइल नंबर लिया और लगातार बातचीत शुरू कर दी।

होटल और रिश्तेदारों के घरों में बनाए संबंध
आरोपी ने पीड़िता को शादी का पक्का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। उसने मदन महल में एक होटल के पास, कुण्डम में अपने जीजा के घर, वनवार स्थित अपने पैतृक मकान और जबलपुर के किराए के कमरे में पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बीते 2 मई को भी आरोपी ने पीड़िता को वनवार बुलाया था।

कुल्हाड़ी से काटने की धमकी, डायल 112 ने बचाया
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी रोहित और उसके माता-पिता ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने उसे गंदी गालियां दीं और कुल्हाड़ी से काटकर जान से मारने की धमकी दी। जान का खतरा देख पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया।

थाने में लिखित वादा कर फिर पलटा आरोपी
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाना कुण्डम लेकर गई। वहाँ आरोपी रोहित ने पुलिस के सामने लिखित में समझौता पत्र दिया कि वह भविष्य में आवेदिका के साथ मारपीट नहीं करेगा। चूंकि मामला महिला प्रताड़ना से जुड़ा था, इसलिए कुण्डम थाना पुलिस ने पीड़िता को महिला थाने जाने की सलाह दी। आरोप है कि थाने से बाहर निकलते ही बीती 7 मई को आरोपी और उसके परिवार ने पीड़िता को रास्ते में घेरकर फिर से धमकी दी और मारपीट की। पीड़िता ने अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अपनी और अपनी बच्ची की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Views: 98

1 thought on “शादी का झांसा देकर महिला का शोषण, विरोध करने पर कुल्हाड़ी से टुकड़े करने की धमकी; थाने में लिखित समझौता कर फिर मुकरा आरोपी”
79rp5e