pub-1657030687483830

सावधान जनता और प्रशासन सो रहा है

Posted on

May 5, 2026

by india Khabar 24

शहडोल—–इन दिनों सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। सीवर लाइन डालने के लिए सड़क के बीच में मशीन से गड्ढा खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिससे नालियों का पानी सीवर के माध्यम से ट्रीटमेंट कर अन्य कार्याे में लाया जाएगा। ठेका कंपनी ने  पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था। पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढे को अच्छी तरह से नहीं भराव व उसकी समुचित व्यवस्था न करने से नागरिकों के आवागन में बाधा उत्पन्न हो रहा है। जिसके कारण आए दिन छोटी-मोटी  दुर्घटना हो रही है।  सीवर ठेका कंपनी के कर्मचारियों ने लाइन डालने के लिए मशीन लगाकर गहरी नाली खोद कर अंडरग्राउण्ड सीवर पाइप डाल रहे है, लेकिन खोदे गए नाली को व्यवस्थित न करने से नाली की मिट्टी बैठ जा रही है। जिससे नाली में आए दिन गाडिय़ां फंस रही है। इतना ही नहीं मिट्टी भराव के कारण सड़क पर धूल उडऩे से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शहर के  सब्जी मंडी से गंज रोड ,शंकर  टाकीज  कोतवाली रोड सहित अन्य कालेानियों में भी सीवर का पाइप लाइन डाला गया है। लेकिन पाइप लाइन के लिए खोदे हुए गड्ढों को अच्छी तरह से भराव न करने पर पानी गिरते ही मिट्टी बैठ जा रही है वहीं दलदल से गाड़ी फंसने व आवागमन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है!

सीवर लाइन के लिए सड़कों की खुदाई और उससे होने वाली समस्याएं एक प्रमुख मुद्दा हैं, खासकर जब निर्माण कार्य धीमी गति से चलता है या अधूरा छोड़ दिया जाता है।खोदे गए गड्ढों ने मुख्य सड़कों को लगभग अनुपयोगी बना दिया है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है!अधूरी खुदाई और धीमी प्रगति: परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो रही हैं, जिससे 24 महीने का काम 39 महीने तक खिंच रहा है।

प्रशासन  को ध्यान  देना चाहिए  कही ये खोदे हुए  गड्ढे किसी बडी दुर्घटना का कारण  न बन जाए!

शहडोल  से सत्येंद्र  सोनी

Posted on

May 5, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top