pub-1657030687483830

शरद दुबे राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद सिवनी के जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए।*

Posted on

September 6, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानन्द तिवारी एवं राष्ट्रीय सयोजक नलिनकांत वाजपेयी की अनुमति, मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक एवं प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया की सहमति एवं सिवनी जिले से प्रदेश संभागीय तथा जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा उपरांत सहमति अनुसंसा पर जबलपुर संभाग के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने सिवनी के वरिष्ठ पत्रकार हरी भूमि समाचार पत्र के जिला कार्यालय प्रमुख शरद दुबे को सिवनी जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया। वरिष्ठ पत्रकार शरद दुबे को तत्काल प्रभाव से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। शरद दुबे शीघ्र ही

जिला महासचिव एवं जिला कार्यकारिणी की घोसणा एवं तहसील अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति सभी पदाधिकारियों की सहमति से करेंगे। राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत बाजपेयी राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रजत गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव देव शंकर अवस्थी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनीश तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगाचरण मिश्रा, रीवा संभागीय अध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के प्रदेश प्रमुख के एस शर्मा बबला भैया,प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक,प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया,प्रवक्ता उमेश शुक्ला, जबलपुर संभागीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य हेमराज कनोजिया, जबलपुर जिलाध्यक्ष सिमरन सिंह शुक्ला, प्रदेश सचिव संतराम केवरे सहित सभी संभागीय प्रदेश के पदाधिकारीयों ने शरद दुबे को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा जाताई कि उनके नेतृत्व में सिवनी के साथ साथ जबलपुर संभाग में संगठन हित में अनेक सफल कार्यक्रमों की श्रृंखला अनवरत चलाएंगे।

Posted on

September 6, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top