pub-1657030687483830

प्राइवेट अस्पताल के संचालक पर महिला के संगीन आरोप, अश्लील इशारे और धमकी देने का आरोप..

Posted on

February 28, 2025

by india Khabar 24

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जिले के स्वास्तिक अस्पताल के संचालक रमीज अली और एंबुलेंस ड्राइवर मुश्ताक खान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है. अस्पताल की चार महिला कर्मचारियों ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इन महिला कर्मचारियों का आरोप है कि वे पिछले 9 महीनों से अस्पताल में काम कर रही थीं. इस दौरान अस्पताल संचालक और एंबुलेंस ड्राइवर उनके साथ अभद्र भाषा में बात करते थे और अश्लील इशारे करते थे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी गई.

4 महीने से सैलरी भी नहीं मिली

महिलाओं का कहना है कि उन्हें चार महीने की सैलरी भी नहीं दी गई. महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने रमीज अली और मुश्ताक खान के खिलाफ छेड़छाड़ की FIR दर्ज की है. ASI गणेश रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

वहीं, रमीज अली ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि ये मामला पार्टनरशिप तोड़ने और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है. उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है. इस घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Posted on

February 28, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top